अंतर्राष्ट्रीय विद्रोह की तैयारी : अरब सागर में मिली 1,400 ऐके-47 और 2.26 लाख राउंड गोला बारूद से लैस बोट, अमेरिकी नौसेना ने किया खुलासा

विदेश | 2 साल पहले | Mayank Tawer

Google Image | 1,400 ऐके-47 और 2.26 लाख राउंड गोला बारूद से लैस बोट



अरब सागर में एके-47 की बड़ी तस्करी पाई गई है। अमेरिकी जवान ने एके-47 और भारी मात्रा में गोला-बारूद से लैस बोट को अरब सागर से बरामद किया है। एके-47 और गोला बारूद की संख्या सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे। बोट में 1,400 एके-47 और 2.26 लाख गोला बारूद बरामद हुए। अमेरिकी नौसेना ने पूरे मामले का खुलासा किया है। भारी मात्रा में यह हथियार ईरान भेजने की तैयारी में थे, लेकिन अमेरिकी नौसेना ने इसको पहले ही पकड़ लिया।

ना ध्वज और ना नंबर
अमेरिकी नौसेना के अधिकारी ने बताया कि अरब सागर अंतरराष्ट्रीय समुद्री कानून के अनुसार अरब सागर में घूमने वाले हर एक जहाज के ऊपर उसका ध्वज फहराना अनिवार्य है, लेकिन इस जहाज पर कोई भी झंडा नहीं फहराया था। यह मछली पकड़ने वाली नाव है। उसके बावजूद भी इस पर ना तो कोई ध्वज और ना ही कोई नंबर लिखा हुआ था। अमेरिकी नौसेना को इस बात पर कुछ आशंका जाहिर हुई।

यमन के नागरिक मिले
अमेरिकी नौसेना के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जब अमेरिकी फौज ने इस नाव पर जाकर देखा तो इसमें 1,400 एके-47 और 2.26 लाख गोला बारूद मिले। अमेरिकी नौसेना को यह बोट संदिग्ध लग रही थी। समुद्री ट्रैफिक पर नजर रखने वाली संस्था के पास भी इस बोर्ड का कोई प्रमाण पत्र नहीं मिला। अमेरिकी नौसेना को इस जहाज में 5 चालक दल के सदस्य मिले हैं। जो यमन के मूल नागरिक हैं। अमेरिकी नौसेना का कहना है कि वापस उनके देश भेज दिया जाएगा। भारी मात्रा में इन हत्यारों को सक्रिय होती विद्रोहियों को भेजा जा रहा था। यमन के यह आतंकी ईरान के सहयोग से पिछले कई सालों से देश में आतंक मचाए हुए हैं। सऊदी अरब की सेना इन गुटों के खिलाफ जंग भी लड़ रही है।

अन्य खबरें