कुछ हटकेः ट्विटर जल्द लॉन्च करेगा एडवांस फीचर सुपर फॉलो, ऐसा रहेगा ‘लुक’, कमाई का भी मिलेगा मौका

विदेश | 3 साल पहले | Rakesh Tyagi

Google Image | ट्विटर जल्द ही लॉन्च करेगा एडवांस फीचर सुपर फॉलो



माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर (Twitter) अपने यूजर्स को जल्द ही एक नया अनुभव देने की तैयारी में है। ट्विटर सुपर फॉलो (Super Follow) नाम के एक एडवांस फीचर (Advance Feature) पर काम कर रहा है। इससे यूजर आय भी कर सकेंगे। कंपनी ने कुछ वक्त पहले इसका ऐलान किया था, लेकिन अब इस पर तेजी से काम हो रहा है। उम्मीद है, इस साल के अंत तक इसे लॉन्च कर दिया जाए।

दरअसल सुपर फॉलो (Super Follow) करने के बाद यूजर्स (Twitter Users) को कुछ एक्सक्लूसिव कंटेट मिल सकेगा। जिन लोगों को ट्विटर उपभोक्ता सुपर फॉलो करेंगे, वे उन्हें कंटेट मुहैया कराएंगे। इसके बदले में यूजर अपने सुपर फॉलो को कुछ रकम का भुगतान करेगा। हालांकि सामान्य फॉलो का सिस्टम पहले की तरह ही रहेगा। सुपर फॉलो सिर्फ अतिरिक्त करना होगा। इस फीचर के लाइव होने के बाद उपभोक्ता अपनी पसंदीदा कैटगरी के मुताबिक सक्रिय लोगों को ट्विटर पर सुपर फॉलो कर सकेंगे। 

ऐसा दिखाई देगा
Jane Manchun Wong ने ट्विटर के नए और एडवांस फीचर के बारे में प्लेटफॉर्म पर जानकारी दी है। इसमें कहा गया है कि कंपनी सुपर फॉलो पर काम कर रही है। इसका ऐलान पहले ही कर दिया गया था। अब इसे जल्द लाइव करने की योजना है। लाइव होने के बाद ट्विटर हैंडल पर फॉलो, मैसेज और नोटीफिकेशन के साथ सुपर फॉलो भी दिखाई देगा। ये मोनोक्रोम में उपलब्ध होगा। 
 
सुंदर दिखावट के लिए इसका फॉन्ट अलग रखा जाएगा। जब कंपनी ने इस फीचर के बारे में लोगों की राय ली थी, तब उसे सोशल मीडिया पर मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली थी। अब कंपनी इसे लॉन्च करने की तैयारी में है। हालांकि इसके लिए तिथि की घोषणा नहीं की गई है। लेकिन आमतौर पर इसे सेलेब्रिटीज, पत्रकार और लेखक जैसे यूजर हैंडल से एक्सेस किया जा सकेगा। 

अन्य खबरें