उत्तर प्रदेश में 119 आईएएस को मिला प्रोमोशन : गौतमबुद्ध नगर के डीएम सुहास एलवाई के खाते में क्या आया?

लखनऊ | 1 साल पहले | Pankaj Parashar

Google Image | DM Suhas LY



Lucknow : नए साल के मौके पर 119 आईएएस अफसरों को प्रमोशन मिलेगा। उत्तर प्रदेश सरकार ने यह फैसला लिया है। मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र की अध्यक्षता में बुधवार को विभागीय पदोन्नति कमेटी (डीपीसी) की बैठक हुई है। जिसमें पदोन्नतियों पर सहमति बनी है। राज्य मुख्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक वर्ष 1998 बैच के 6 आईएएस अफसर सचिव से प्रमुख सचिव लेवल पर पदोन्नत किए गए हैं। वर्ष 2007 बैच के 9 आईएएस अभी विशेष सचिव स्तर पर काम कर रहे हैं, उन्हें अब सचिव के पद पर प्रमोट किया जाएगा। इनके अलावा 104 आईएएस अफसरों को वेतनमान वृद्धि दी गई है। प्रमोशन हासिल करने वालों में गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास एलवाई भी शामिल हैं।

इन 6 आईएएस को प्रमुख सचिव बनाया जाएगा
डीपीसी में निर्णय लिया गया है कि 6 आईएएस प्रमुख सचिव बनेंगे और 9 सचिव पद पर प्रमोट होंगे। 1998 बैच के छह अफसरों को सुपर टाइम वेतनमान 10,000 से 12,000 दिया गया है। यह लाभ किसी आईएएस अधिकारी को 25 साल की अच्छी सेवा करने पर दिया जाता है। इसमें आलोक कुमार तृतीय, अनिल कुमार तृतीय, अनिल कुमार सागर, पंधारी यादव, अजय चौहान और नीना शर्मा शामिल हैं। अब ये सभी प्रमुख सचिव हो जाएंगे। इसी तरह आईएएस सेवा में 16 साल की अनवरत सेवा देने वालों को सुपर टाइम वेतनमान देने की व्यवस्था है। वर्ष 2007 बैच के 9 अफसरों को पदोन्नति देने के लिए डीपीसी हुई। इन्हें 8,700 से 10,000 ग्रेड पे मिलेगा। इस बैच में गौतमबुद्ध नगर की मुख्य विकास अधिकारी रहीं शीतल वर्मा, आलोक तिवारी, गौतमबुद्ध नगर के मौजूदा जिलाधिकारी सुहास एलवाई, चैत्रा वी, नवीन कुमार जीएस, डॉ.मुथुकुमारसामी बी, प्रभु नारायण सिंह, अभय और डॉ.आदर्श सिंह शामिल हैं। वर्ष 2005 बैच के गुर्राला श्रीनिवासलू और 2006 बैच के जुहेर बिन सगीर को भी सचिव के पद पर पदोन्नति दी जानी है। सूत्रों के मुताबिक इनकी प्रोन्नति पर सहमति नहीं बन पाई है।

104 आईएएस अफसरों के पे-ग्रेड में इजाफा हुआ
वर्ष 2010 बैच के 35 आईएएस अफसरों को 13 साल की सेवा पर सिलेक्शन ग्रेड 6,700 से 8,700 रुपये वेतनमान देने पर सहमति बनी हैं। ये अफसर डीएम स्तर के हैं। वर्ष 2014 बैच के 52 आईएएस अफसरों को 6,600 से 7,500 रुपये वाला जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव वेतनमान दिया जाएगा। अब ये अफसर मुख्य विकास अधिकारी से जिलाधिकारी बन सकेंगे। वर्ष 2019 बैच के 17 आईएएस अफसरों को चार साल की सेवा पूरी पर सीनियर टाइम स्केल देने पर सहमति बनी है। इन्हें 5,400 से 6,600 रुपये वेतनमान मिलेगा। ये अधिकारी अब सीडीओ बन सकेंगे।

पदोन्नति पाने वाले वर्ष 2010 बैच के आईएएस अफसर
1. अखंड प्रताप सिंह 
2. के बालाजी
3. आशुतोष निरंजन 
4. कुमार प्रशांत 
5. नेहा शर्मा 
6. मोनिका रानी 
7. सुधा वर्मा 
8. कृष्ण कुमार 
9. ओम प्रकाश आर्य
10. सुरेंद्र राम 
11. प्रभांशु कुमार श्रीवास्तव
12. नरेंद्र प्रसाद पांडे 
13. अटल कुमार राय
14. मानवेंद्र सिंह 
15. दिव्य प्रकाश गिरी
16. शिरीष चंद्र वर्मा
17. नागेंद्र प्रताप 
18. साहब सिंह 
19. डॉक्टर अनिल कुमार सिंह 
20. अमरनाथ उपाध्याय 21. राकेश कुमार सिंह द्वितीय 
22. प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव
23. शैलेंद्र कुमार सिंह 
24. राम यज्ञ मिश्रा 
25. डॉ.हीरालाल 
26. इंद्र विक्रम सिंह 
27. रविंद्र कुमार प्रथम
28. दुर्गा शक्ति नागपाल
29. संदीप कौर 
30. भवानी सिंह खंगरोत
31. नीतीश कुमार 
32. सुजीत कुमार 
33. योगेश कुमार 
34. संजय कुमार खत्री 
35. शंभू कुमार

पदोन्नति पाने वाले वर्ष 2014 बैच के आईएएस अफसर
1. नेहा जैन 
2. मनीष बंसल 
3. मेधा रूपम 
4. राहुल पांडेय
5. ईशा दूहन 
6. अवनीश कुमार राय
7. अक्षय त्रिपाठी
8. रवि रंजन 
9. अभिषेक आनंद 
10. गौरांग राठी 
11. मृदुल चौधरी 
12. अर्चना वर्मा 
13. प्रेम रंजन सिंह 
14. निखिल टीकाराम फुंडे
15. डॉक्टर महेंद्र कुमार
16. संदीप कुमार 
17. कृतिका ज्योत्सना
18. प्रेरणा शर्मा 
19. रविंद्र सिंह 
20. कृतिका शर्मा 
21. बद्रीनाथ सिंह 
22. राकेश चंद्र शर्मा 
23. अंजनी कुमार सिंह 
24. राज कुमार प्रथम
25. डॉक्टर इंद्रमणि त्रिपाठी
26. सौम्य श्रीवास्तव 
27. गरिमा यादव 
28. ज्ञानेंद्र सिंह 
29. जय शंकर दुबे 
30. ओम प्रकाश वर्मा
31. राकेश कुमार मालपानी
32. आशुतोष द्विवेदी
33. अविनाश सिंह 
34. आनंद कुमार 
35. जंग बहादुर यादव
36. मनोज कुमार 
37. आलोक कुमार 
38. अजय कांत सैनी
39. अनिल कुमार यादव
40. शीलधर सिंह यादव
41. गिरीजेश कुमार त्यागी
42. घनश्याम सिंह…

अन्य खबरें