Lucknow: बसपा के पूर्व मंत्री राकेश त्यागी समेत सैकड़ों नेताओं ने ली सपा की सदस्यता, अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना

लखनऊ | 3 साल पहले | Sandeep Tiwari

Tricity Today | बसपा के पूर्व मंत्री राकेश त्यागी समेत सैकड़ों नेताओं ने ली सपा की सदस्यता



उत्तर प्रदेश में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपना दम खम लगा रही है। पार्टी में नेताओं और कार्यकर्ताओं जोड़ने का काम कर रही हैं। इसी के चलते शनिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी पार्टी को मजबूत करने के लिए तमाम बड़े नेताओं को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई है। पूर्व मंत्री राकेश त्यागी और पूर्व विधायक अरशद खान के साथ ही एनएसयूआई के सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी में शामिल हुए हैं।

इस दौरान अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आगामी 2022 का विधानसभा चुनाव देश का चुनाव होगा। प्रदेश की गरीब जनता इस महामारी से जूझ रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री स्टार चुनाव प्रचारक बनकर बंगाल में रैलियां कर रहें है। वही शामली में वैक्सीन की जगह कुत्ते वाली दवाई  लगाए जाने पर भी सवाल उठाया है। साथ ही यह भी कहा कि बीजेपी के लोग सिर्फ झूठी वावाही में लगे हैं। बंगाल में ममता बनर्जी ज्यादा लोकप्रिय हैं। भाजपा को बंगाल में हार का सामना करना पड़ सकता है।

अन्य खबरें