खास रिपोर्ट : BJP में आते ही अपर्णा यादव की बढ़ी लोकप्रियता, दुनिया के इन दिग्गज नेताओं ने किया फॉलो, जानिए कितने लोगों पसंद बनी

लखनऊ | 2 साल पहले | Sandeep Tiwari

Google Image | अपर्णा यादव



Lucknow : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सपा छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाली मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव की सोशल मीडिया पर लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। अपर्णा को यूपी में भले ही कोई बड़ा पद ना मिला हो लेकिन भाजपा में शामिल होने के बाद जनता के बीच उनकी लोकप्रियता बढ़ गई है। इस बात का अंदाजा आप इससे लगा सकते हैं कि जबसे वह भारतीय जनता पार्टी परिवार की सदस्य बनी है तबसे ट्विटर पर दिन प्रतिदिन अपर्णा को फॉलो करने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है। जबकि 11 वर्षों तक संघर्ष करने के बाद भी सपा में उन्हें पसंद करने वाले लोगों की संख्या में भी काफी कमी थी।

इन लोगों को अपर्णा ने किया ट्विटर पर फॉलो
अपर्णा के ट्विटर अकाउंट की बात करें तो अभी तक उन्हें एक लाख बीस हजार लोग फॉलो कर रहे हैं। खास बात यह है कि उन्होंने सिर्फ 24 ट्विटर अकाउंट को ही फॉलो किया है। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, लता मंगेशकर और अमिताभ बच्चन समेत कुल 24 लोग शामिल हैं। इसमें चौंकाने वाली बात यह है कि अपर्णा ने अपने यादव परिवार के किसी भी सदस्य को ट्विटर पर फॉलो नहीं किया है। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि अपर्णा यादव अब पूरी तरह से भाजपाई हो चुकी हैं।

सपा में 11 वर्षों तक किया संघर्ष
अपर्णा के भाजपा में शामिल होने की एक वजह यह भी बताई जा रही है कि 11 वर्षों तक पार्टी के लिए संघर्ष करने के बावजूद उनका कद उस हिसाब से नहीं बढ़ा। शायद यही वजह है कि उन्हें अपने परिवार से बगावत करके भाजपा में शामिल होना पड़ा। हालांकि, अपर्णा यादव के भाजपा में शामिल होने के बाद यूपी की राजनीति पूरी तरह से गरमा गई थी तमाम तरह की चर्चाएं होने लगी की 2017 की तरह एक बार फिर यादव परिवार में बगावत शुरू हो गई। लेकिन अपर्णा ने कहा कि वह राष्ट्रवाद को बचाने के लिए भाजपा में शामिल हुई। उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति को हक है कि वह अपने हिसाब से निर्णय ले।

अन्य खबरें