लखनऊ में बड़ा हादसा : शहीद पथ पर इमारत ढही, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बचाव कार्य में तेजी के निर्देश दिए

लखनऊ | 9 दिन पहले | Ashutosh Rai

Tricity Today | घटनास्थल की तस्वीर



Lucknow News : लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर के निकट स्थित शहीद पथ पर आज शाम एक बड़ा हादसा हो गया। भारी बारिश के बीच एक तीन मंजिला इमारत अचानक ढह गई, जिसमें कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। स्थानीय प्रशासन और राहत दल तत्काल मौके पर पहुंच गए हैं और बचाव कार्य जारी है।

कैसे हुआ हादसा
घटना शाम के समय हुई, जब लगातार हो रही बारिश के कारण इमारत की नींव कमजोर हो गई। गिरी हुई इमारत का नाम 'हरमिलाप बिल्डिंग' है, जो एक गोदाम के रूप में इस्तेमाल की जा रही थी। इस इमारत में मोटा नमक, तेल, पाइप और दवाइयों का भंडारण किया जाता था। घटना के समय कई लोग इमारत के अंदर काम कर रहे थे।

बचाव कार्य हुआ शुरू
राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। स्थानीय पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। अब तक 10 घायलों को बचाकर नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। आसपास के अस्पतालों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने लिया घटना का संज्ञान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। मुख्यमंत्री ने राहत कार्य में तेजी लाने का आदेश दिया है।

अन्य खबरें