यूपी नगर निकाय चुनाव : गाजियाबाद नगर निगम रहेगा जनरल, मेरठ में ओबीसी और आगरा में एससी महिला, पूरी लिस्ट

लखनऊ | 1 साल पहले | Pankaj Parashar

Google Image | Symbolic Image



Lucknow : उत्तर प्रदेश में नगर निगम मेयर के आरक्षण की घोषणा कर दी गई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 3 सबसे बड़े नगर निगम मेरठ आगरा और गाजियाबाद की स्थिति साफ हो गई है। लखनऊ में नगर विकास मंत्री अरविंद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आगरा नगर निगम से अनुसूचित जाति की महिलाएं मेयर पद का चुनाव लड़ेंगीं। मेरठ नगर निगम में मेयर पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित कर दिया गया है। गाजियाबाद नगर निगम में यह पद सामान्य रखा गया है। मतलब, गाजियाबाद में कोई भी मेयर का चुनाव लड़ सकता है।

राज्य के नगर निगमों में आरक्षण की स्थिति पर एक नजर
क्रसं नगर निगम आरक्षण
1 झांसी अनुसूचित जाति
2 मथुरा-वृंदावन अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
3 अलीगढ़ अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
4 मेरठ अन्य पिछड़ा वर्ग
5 प्रयागराज अन्य पिछड़ा वर्ग
6 अयोध्या महिला
7 सहारनपुर महिला
8 मुरादाबाद महिला
9 फिरोजाबाद अनारक्षित
10 गाजियाबाद अनारक्षित
11 लखनऊ अनारक्षित
12 कानपुर अनारक्षित
13 गोरखपुर अनारक्षित
14 वाराणसी अनारक्षित 
15 बरेली अनारक्षित
16 शाहजहांपुर अनारक्षित
17 आगरा अनुसूचित जाति महिला

अन्य खबरें