लखनऊ : पत्नी की हत्या से पहले पति ने पुलिस को बताया, मौके पर पहुंची टीम तो खून से लथपथ मिला शव

लखनऊ | 2 साल पहले | Sandeep Tiwari

Tricity Today | मृतक महिला



Lucknow News : राजधानी लखनऊ के आलमबाग थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहाँ पर सिरफिरे पति ने अपनी पत्नी की लोहे की रॉड मारकर हत्या कर दी। पत्नी की हत्या के बाद खुद भी फंदे से लटका मिला। वहीं आरोपी पति ने पुलिस को फोन कर के सूचना दी कि मैं मारने जा रहा हूँ। सूचना मिलते ही पुलिस युवक के घर पहुंच गई, जहां वो फंदे से लटका मिला। पुलिस ने उसे निचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया। बता दें कि आलमबाग के बड़ा बरहा निवासी सुशील की साल 2009 में खदरा कि रहने वाली राधिका उर्फ मीरा से शादी हुई थी। 

आलमबाग इंस्पेक्टर अनिल सिंह ने दी जानकारी
इंस्पेक्टर आलमबाग अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे सुशील ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करके बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है और खुद भी अब फांसी लगाकर जान देने जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस आनन-फानन मौके पर पहुंची।पुलिस उसके घर पहुंची तो सुशील फंदे पर लटका हुआ मिला। पुलिस ने उसको फंदे से उसे नीचे उतारा और हालत बिगड़ती देख सुशील को लोकबंधु अस्पताल भेजा, जहां जांच में वो कोविड पॉजिटिव पाया गया। सुशील का लोकबंधु में इलाज चल रहा है। 

अकसर होता था झगड़ा
कमरे में खून से लथपथ पड़े राधिका के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृत पड़ी महिला के पास ही एक लोहे का रॉड पड़ा था। इंस्पेक्टर ने बताया कि राधिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उसके मायके पक्ष के लोगों को सूचना दे दी गई है। राधिका की कोई संतान नहीं थी। शादी के बाद से ही दोनों में अकसर झगड़ा होता रहता था।

छह साल पहले दोने के बीच कोर्ट में हुआ था समझौता
इंस्पेक्टर ने बताया कि सुशील और राधिका में अकसर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। उनके बीच कई साल तक मुकदमा भी चला। छह साल पहले ही न्यायालय में दोनों का समझौता हुआ था। उसके बाद से दोनों साथ में रह रहे थे। लेकिन थोड़े दिनों बाद फिर दोनों में अनबन होनी शुरू हो गई।

अन्य खबरें