लखनऊ में सनसनीखेज मामला, पति ने बीच सड़क पर पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या की, पुलिस को बताई दर्दनाक वजह

लखनऊ | 3 साल पहले | Harish Rai

Tricity Today | आरोपी पति



लखनऊ के मड़ियाव थाना क्षेत्र स्थित गायत्री नगर का एक खौफनाक मामला सामने आया है। जहां पर शनिवार की देर शाम को पति ने अपनी पत्नी के गैर मर्द के साथ अवैध संबंध होने के शक में बीच सड़क पर चाकू से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। 

पति ने बताया- आखिर क्यों की पत्नी की हत्या
आरोपी पति रफीक ने बताया कि उसकी पत्नी अफसाना का किसी दूसरे मर्द के साथ अवैध संबंध था। इस बात को लेकर कई बार झगड़ा भी हुआ था। लेकिन उसकी पत्नी मानने को तैयार नही थी। रफीक ने बताया कि शनिवार की सुबह से ही उसकी पत्नी अफसाना घर से गायब थी। जिसके बाद वह तलाश ही कर रहा था कि अचानक उसे गली में आता देख वह आगबबूला हो गया। जिसके बाद उसने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। आसपास मौजूद लोगों ने बचाने की कोशिश की लेकिन तब तक पत्नी अफसाना गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी। लोगो की मदद से पुलिस उसे ट्रामा सेंटर ले गई। जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई है। 

पुलिस के मुताबिक आरोपित रफीक को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि उसकी पत्नी का किसी अन्य मर्द के साथ अवैध संबंध चल रहे थे। पति ने काफी बार अपनी पत्नी से बोला था कि वह उसे छोड़कर अपने आशिक के पास ही चली जाए या फिर गांव चली जाए। लेकिन महिला अपनी आदत से बाज नहीं आई थी। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
 

अन्य खबरें