Lucknow : लॉकडाउन में भूखे-प्‍यासे पशुओं को खाना खि‍ला रही है लखनऊ पुलिस

लखनऊ | 3 साल पहले | Seemee Kaul

Social Media | लॉकडाउन में भूखे-प्‍यासे पशुओं को खाना खि‍ला रही है लखनऊ पुलिस



कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए उत्‍तर प्रदेश में कर्फ्यू लागू है। इस दौरान केवल जरूरी सेवाओं की छूट है। लोग घर से निकलने मे भी डर रहे है। लोगों के बेवजह घरों से बाहर न‍िकलने पर पाबंदी है। कर्फ्यू के दौरान आवारा जानवर भी भूखे प्‍यासे हैं। उनका ख्याल रखने वाला कोई नही है। इनके वारे मे कोई नही सोच रहा कि ये बेचारे कहा जायगे और क्या खायेगे ऐसे में लखनऊ पुलिस ने इन आवारा पशुओं को खाना खिलाने की पहल की है। वहाँ की पुलिस ने मंगलवार को राजधानी में आवारा पशुओं को खाना और फल खिलाया। 

सेंट्रल लखनऊ के एडीसीपी का कहना है की प्रकृति में पशु-पक्षी हमारे मित्र और बंधु हैं। हमें उनकी भी सेवा करनी चाहिए उनका ये विचार बहुत ही सुंदर है। आस पास के कई लोगो ने ये काम करते हुए उनको देखा तो लोगो ने उनके काम की प्रशंसा की और कहा ये जो काम ये कर रहे है बहुत ही नेक काम है। शायद ही कोई लॉकडाउन मे इन बेज़ुबानों के लिए सोच रहा होगा।

अन्य खबरें