Lucknow : बार से आधी रात अर्धनग्न भागी युवती, अपार्टमेंट के गार्ड ने तन ढंकने के लिए दिया कपड़ा, Video Viral

लखनऊ | 3 साल पहले | Mayank Tawer

Tricity Today | बार से आधी रात अर्धनग्न भागी युवती



LUCKNOW NEWS : लखनऊ के बार आजकल बवाल बने हुए हैं। पिछले दिनों जमकर हुई मारपीट के बाद अब रविवार की रात एक और सनसनीखेज घटना राजधानी के म्यूनिख बार में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार की रात बार में एक दंपति के बीच जमकर मारपीट और विवाद हुआ। इसके बाद युवती बार से अर्धनग्न अवस्था में बाहर भागी है। म्युनिख बार के सामने ओमेक्स अपार्टमेंट में युवती घुस गई। युवती की हालत को देखकर सुरक्षाकर्मियों में भी हड़कंप मच गया। सोसायटी के सुरक्षाकर्मियों ने सबसे पहले युवती को शरीर ढकने के लिए टॉवल दिया। इसके बाद उसकी मदद करने की कोशिश की। इस पूरी घटना का आधा वीडियो किसी ने मोबाइल से शूट किया है। आधा वीडियो सोसायटी के सीसीटीवी फुटेज से निकाला गया है।



मिली जानकारी के मुताबिक लखनऊ के म्यूनिख बार में रविवार की रात वीकेंड पार्टी चल रही थी। इसी दौरान वहां एक कपल में विवाद हो गया। मामला मारपीट तक बढ़ गया। इसके बाद युवती अर्धनग्न अवस्था में भयाक्रांत होकर बार से बाहर की ओर दौड़ पड़ी। वह सड़क पार करके सामने ओमेक्स अपार्टमेंट हाउसिंग सोसाइटी में घुस गई। युवती को इस हालत में देखकर वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। युवती जोर जोर से चीख और चिल्ला रही थी। 

सुरक्षाकर्मी स्थिति को समझ नहीं पा रहे थे। इसी बीच एक सुरक्षाकर्मी ने अपना तौलिया युवती को शरीर ढकने के लिए दिया। इसके बाद उससे मामले के बारे में जानकारी ली। सुरक्षाकर्मियों ने उसे सुरक्षित करने के लिए गार्ड रूम में बैठाया। महिला का साथी वहां पहुंचा और उसे बाहर आने के लिए बोलने लगा, लेकिन वह बाहर जाने के लिए तैयार नहीं थी। इस पूरे वाक्य का वीडियो कुछ लोगों ने बना लिया। दूसरी ओर अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे ने भी पूरी घटना को कैद किया है। मामला पुलिस तक पहुंचा है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस छानबीन कर रही है। पूरे घटनाक्रम के वीडियो जुटाए जा रहे हैं। दूसरी ओर यह दोनों वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहे हैं।

अन्य खबरें