कपड़ा बैंक का शुभारम्भ : कपड़ा बैंक से गरीब और बेसहारा लोगों को ठंड से मिलेगी राहत, जरूरतमंदों तक इस तरह पहुचाएं जाएंगे कपड़े

लखनऊ | 2 साल पहले | Sandeep Tiwari

Tricity Today | जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश



लखनऊ : ज़िला प्रशासन और नगर निगम ने गरीब व बेसहारा लोगो के लिए एक अनूठी पहल की है। गुरुवार को जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने गरीब और बेसहारा लोगों के लिए कपड़ा बैंक का शुभारम्भ कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया है। इस दौरान नगर आयुक्त अजय द्विवेदी भी मौजूद रहें। बता दें इस अभियान के तहत ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ कर गरीब और बेसहारा लोगों की मदद कर सकेंगे। जिसमें शहर के सभी लोग अपनी स्वेच्छा से अपने प्रयोग किये हुए पुराने एवं नये कपड़े दान दे सकते हैं। जो कपड़ा बैंक के जरिए बेसहारा लोगों को रैन बसेरा तक पहुंचाया जाएगा।

इस माध्यम से पहुँचा सकते हैं जरूरतमंद लोगो तक कपड़े
डीएम अभिषेक प्रकाश ने बताया कि लखनऊ महानगर क्षेत्र में हम लोगों ने जोनल ऑफिस पर 8 वेयरहाउसेस बनाए हैं। यहां कोई भी व्यक्ति स्वयं आकर कपड़े दे सकता है। इसके साथ ही मोबाइल नंबर, लैंडलाइन नंबर जारी किए जिसपर कॉल करके वो कपड़े दान कर सकते हैं। इन नंबर पर कॉल करके अपना नाम और पता नोट करा सकते हैं। जिससे बिना किसी शुल्क के कैरियर कपड़े को बेसहारों तक पहुंचा देंगे। इसके साथ ही कोरियर के माध्यम से भी जरूरत मंदो के लिए सेवा भाव से लोग ऊनि कपड़े, कंबल आदि दे सकते हैं।

यहां बनाया गया वेयरहाउस
जोन 1 जोनल कार्यालय लालबाग, जोन 2 जोनल कार्यालय ऐशबाग, जोन 3 जोनल कार्यालय के पीछे कपूरथला, जानकीपुरम शेल्टर होम, जोन 4 जोनल कार्यालय हुसड़िया चौराहा गोमती नगर, जोन 5 जोनल कार्यालय चंदर नगर गेट आलमबाग, जोन 6 जोनल कार्यालय ठाकुरगंज दूधमंडी, जोन 7 जोनल कार्यालय इंदिरा नगर, जोन 8 जोनल कार्यालय औरंगाबाद क्रासिंग बंगलाबाज़ार लखनऊ।

अन्य खबरें