Lucknow News : विश्व पर्यावरण दिवस पर पंचायत राज भवन में हुआ पौधारोपण, प्रमोद उपाध्याय ने कहा- इसके बिना कुछ नहीं

लखनऊ | 11 महीना पहले | Rakesh Tyagi

Tricity Today | विश्व पर्यावरण दिवस पर पंचायत राज भवन में हुआ पौधारोपण



Lucknow News : विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पंचायत राज विभाग के लोहिया भवन के प्रांगण में विभिन्न प्रजातियों के पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया। वहीं, पंचायत राज विभाग के निदेशक प्रमोद उपाध्याय ने कहा कि जैसे मनुष्य को शरीर के पोषण के लिए भोजन की आवश्यकता होती है, उसी प्रकार वातावरण में फैली अशुद्धियों को शुद्ध रखने के लिए पेड़ पौधों की आवश्यकता होती है। इससे हमें शुद्ध प्राणदायिनी वायु मिलती हैं। 

मनुष्य के साथ पशु-पक्षियों के लिए भी जरूरी पेड़-पौधे
प्रमोद उपाध्याय ने आगे कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन में एक महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। अगर ऋतु चक्र का संतुलन बनाए रखना है तो अधिक से अधिक वृक्षारोपण किया जाना सभी के लिए आवश्यक है। पेड़-पौधे मनुष्य जीवन के लिए लाभकारी है। वहीं, पशु-पक्षियों के लिए भी उनके प्राकृतिक आवास के रूप में कार्य करते हैं। जिसका दुष्प्रभाव पशु पक्षियों के जीवन पर भी पड़ता है। 

वृक्षारोपण कर वायु को शुद्ध करें : प्रमोद उपाध्याय
उन्होंने बताया कि प्रत्येक मनुष्य की जिम्मेदारी है कि वह अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर वायु को शुद्ध के साथ-साथ पशु पक्षियों के जीवन को भी बचाया जा सकता है। पेड़ों की कटाई से मनुष्य जीवन के साथ-साथ पशु पक्षियों के जीवन पर भी दुष्प्रभाव पढ़ते हैं। वहीं, विश्व पर्यावरण दिवस के पौधारोपण के अवसर पर निदा निदेशालय के सभी अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

अन्य खबरें