लखनऊ से बड़ी खबर : आजम खान से सीतापुर जेल मिलने पहुंचे सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा, कहा- जेल में उनके साथ हो रहा अन्याय

लखनऊ | 2 साल पहले | Sandeep Tiwari

Tricity Today | विधायक रविदास मेहरोत्रा



Sitapur : उत्तर प्रदेश की राजनीति में आजम खान को लेकर नाराजगी के सुर उठने के बाद अब समाजवादी पार्टी उनके समर्थन में खड़ी हो गई है। रविवार को सपा के लखनऊ मध्य से विधायक रविदास मेहरोत्रा जेल में बंद  आजम खान से मिलने पहुंचे। लेकिन जेल प्रशासन ने रविदास को आजम खान से तबियत खराब होने का हवाला देकर मिलने नहीं दिया गया। सुबह करीब 10 बजे बजे रविदास सपा समर्थकों के साथ कारागार परिसर में पहुंचे। गाड़ी से उतरकर वह सीधे आजम से मिलने गए।रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि भाजपा सरकार जुल्म अन्याय और दमनकारी नीति से पूरे प्रदेश में काम कर रही है।

भाजपा कर रही लोकतंत्र की हत्या -रविदास
सपा विधायक ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि आजम खान पर भाजपा सरकार जुल्म अत्याचार और अन्याय करने का काम कर रही है। उनपर फर्जी मुकदमे लगाए हैं, जिसकी वजह से वो 26 महीनों से जेल में बंद हैं। साथ ही उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जेल में भाजपा सरकार उनके ऊपर दमन कर रही है, यातनाएं देने का काम हो रहा है। सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि इसके खिलाफ अब मजबूती के साथ संघर्ष होगा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने लोकतंत्र की हत्या कर दी है।

शुक्रवार को मिलने गए थे शिवपाल
बीते शुक्रवार को प्रसपा मुखिया एवं सपा विधायक शिवपाल यादव आजम खान से मिलने पहुंचे थे। मुलाकात के बाद शिवपाल ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा था कि 10 बार के विधायक आजम भाई विधानसभा में सबसे सीनियर लीडर हैं। लोकसभा और राज्यसभा में भी रह चुके हैं। उनके लिए समाजवादी पार्टी को आंदोलन करना चाहिए था। साथ ही कहा कि आजम खान की मदद समाजवादी पार्टी नहीं कर रही है। यह एक दुर्भाग्य है। समाजवादी पार्टी को मदद करनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि आजम आज विधानसभा में सबसे सीनियर नेता और सपा के फाउंडर मेंबर है। लोकसभा के भी सदस्य है। ऐसे में नेता जी की अगुवाई में आजम खान का मामला रखना चाहिए था।

अन्य खबरें