नोएडा में जांच के दौरान 19 वाहन जब्त, 12 गिरफ्तार

नोएडा | 4 साल पहले | Mayank Tawer

Tricity Today | नोएडा में जांच के दौरान 19 वाहन जब्त, 12 गिरफ्तार



जनपद गौतमबुद्ध नगर में लागू धारा 144 तथा सप्ताहांत के लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस ने रविवार को सघन जांच की और छह मुकदमे दर्ज कर 12 लोगों को गिरफ्तार किया है।पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि कोविड-19 महामारी के चलते जनपद गौतमबुद्ध नगर में धारा 144 तथा सप्ताहांत में लॉकडाउन जारी है। 

उन्होंने बताया कि रविवार को पुलिस ने 4,254 वाहनों की जांच की। इनमें से 1,727 वाहनों का चालान काटा गया है। उन्होंने बताया कि 19 वाहनों को सीज किया गया। पुलिस ने छह मुकदमे दर्ज कर 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। कुमार ने बताया कि पुलिस ने शमन शुल्क (जुर्माने) के रूप में 69,300 रुपए वसूले हैं। मीडिया प्रभारी ने बताया कि पुलिस 200 जांच बिंदुओं पर 24 घंटे बैरियर लगाकर जांच कर रही है।

अन्य खबरें