गौरव चंदेल हत्याकांड के बाद डॉ.महेश शर्मा ने सीएम को पत्र लिखा, महत्वपूर्ण मांग की

Tricity Today | गौरव चंदेल हत्याकांड के बाद डॉ.महेश शर्मा ने सीएम को पत्र लिखा



ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी निवासी गौरव चंदेल के परिजनों से मुलाकात करने के बाद गौतम बुद्ध नगर सांसद डाॅ. महेश शर्मा ने गौरव चंदेल के परिजनों के लिए यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विशेष मांग की हैं।

डाॅ. महेश शर्मा ने योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर कहा कि, ग्रेटर नोएडा वेस्ट यूपी का विन्डों शहर हैं। इसलिए देशभर के लोग ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने लगें हैं। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी में रहने वाले गौरव चंदेल की लूट के लिए कुछ बदमाशों ने हत्या कर दी थी। आप आदेश करे कि गौरव चंदेल के हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। इतना ही नही गौरव के परिवार को आर्थिक मदद और सुरक्षा पर भी ध्यान दिया जाऐं।
 

अन्य खबरें