अनुष्का और विराट के घर आने वाला है नया मेहमान, दोनों ने फोटो शेयर की

मनोरंजन | 4 साल पहले | Anika Gupta

Social Media | अनुष्का और विराट के घर आने वाला है नया मेहमान



हिंदी फिल्मों के अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के घर एक नन्हा मेहमान आने वाला है। अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंट हैं और वह जल्दी ही एक बच्चे को जन्म देने वाली हैं। यह जानकारी गुरुवार को खुद अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। कपल ने अपना एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस फोटो में अनुष्का शर्मा की प्रेगनेंसी साफ नजर आ रही है।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी की थी। इस शादी में चुनिंदा लोगों को शामिल होने का मौका दिया गया था। दोनों कई वर्षों तक रिलेशनशिप में साथ रहे थे। अनुष्का और विराट कोहली के बीच जब अफेयर हुआ था तो अनुष्का का करियर पीक पर था। दूसरी ओर विराट कोहली भी टीम इंडिया में शानदार प्रदर्शन कर रहे थे। इंडियन क्रिकेट टीम का कप्तान बनने के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने शादी करने का फैसला लिया था।

And then, we were three! Arriving Jan 2021 ❤️🙏 pic.twitter.com/iWANZ4cPdD

— Anushka Sharma (@AnushkaSharma) August 27, 2020

अब करीब 3 साल बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के परिवार में एक नन्हा मेहमान आने वाला है। इसे लेकर परिवार खुश है। गुरुवार को पहली बार यह जानकारी अनुष्का और विराट ने अपने प्रशंसकों के साथ शेयर की है। आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा चंडीगढ़ की रहने वाली हैं और विराट कोहली दिल्ली-एनसीआर के गुड़गांव शहर के रहने वाले हैं। दोनों के परिवार चंडीगढ़ और गुड़गांव में ही रहते हैं। जबकि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा आजकल मुंबई में रह रहे हैं।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने एक साथ अपने-अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर गुरुवार की सुबह करीब 11:00 बजे यह फोटो शेयर किया है। जिसमें दोनों ने जानकारी दी है, "और अब हम तीन होने वाले हैं। वह जनवरी 2021 में आएगा।" ट्विटर पर यह पोस्ट आने के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के प्रशंसकों ने बधाई की बौछार लगा दी हैं। दोनों के ट्वीट अब तक हजारों बार लाइक और रिट्वीट किए जा चुके हैं। देशभर के क्रिकेटर, बॉलीवुड हस्तियां और तमाम दूसरे सेलिब्रिटी इस जोड़े को बधाई दे रहे हैं।

अन्य खबरें