BIG NEWS: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार की दोपहर वेस्ट यूपी के विधायकों से मीटिंग करेंगे, किसानों के मुद्दे पर होगी चर्चा

Google Image | भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा



कृषि विधेयकों के बारे में अपनी जानकारी किसानों तक पहुंचाने और किसानों के विरोध पर पार पाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने नई रणनीति बनाई है। अब भारतीय जनता पार्टी के विधायक, सांसद, मंत्री और नेता किसानों को केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। इसके लिए बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा वेस्ट यूपी के विधायकों के साथ एक बैठक करेंगे। बैठक ऑनलाइन होगी। जिसमें भाजपा अध्यक्ष विधायकों को किसानों से संवाद स्थापित करने के लिए सुझाव देंगे।

भारतीय जनता पार्टी से मिली जानकारी के मुताबिक यह बैठक वर्चुअल होगी। जिसमें सहारनपुर, मेरठ, अलीगढ़, मुरादाबाद, बरेली और आगरा मंडलों के विधायक शामिल होंगे। जगत प्रकाश नड्डा विधायकों से रूबरू होंगे। वह किसानों के विरोध और मनः स्थिति के बारे में विधायकों से बातचीत करेंगे। साथ ही पार्टी अध्यक्ष अपने विधायकों को नए कृषि कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। पार्टी अध्यक्ष यह भी बताएंगे कि केंद्र सरकार ने किस मंशा के तहत नए कानून बनाए हैं।

अन्य खबरें