BREAKING: कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद पीएल पूनिया कोरोना संक्रमित, कौशांबी के यशोदा अस्पताल में भर्ती

Google Image | Congress Leader P. L. Punia



कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद पीएल पूनिया कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। पीएल पूनिया को संक्रमित होने के बाद गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार की दोपहर पीएल पूनिया को कोरोना वायरस के संक्रमण से जुड़े शुरुआती लक्षण दिखाई दिए थे। जिसके बाद उन्होंने टेस्ट करवाया। उनका टेस्ट पॉजिटिव आया है। इसके बाद उन्हें डॉक्टरों ने अस्पताल में भर्ती होकर उपचार करवाने की सलाह दी है।

पीएल पूनिया को परिजनों ने गाजियाबाद में कौशांबी के यशोदा अस्पताल में भर्ती किया है। उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। चिकित्सकों ने उपचार शुरू कर दिया है। आपको बता दें कि इससे पहले मंगलवार को बुलंदशहर में डिबाई विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की विधायक अनीता सिंह लोधी भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गई थीं। उन्हें भी गाजियाबाद के कौशांबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता कल्याण सिंह भी कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद इलाज के लिए लखनऊ से यशोदा अस्पताल रेफर किए गए थे। कल्याण सिंह स्वस्थ होने के बाद अपने घर वापस लौट गए हैं।

अन्य खबरें