Big Breaking: मैक्स अस्पताल दिल्ली से भागा कोरोना पॉजिटिव मरीज नोएडा में पकड़ा गया, यूपी में घुसने की फिराक में था

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो



मैक्स अस्पताल पडपडगंज दिल्ली से कोरोना पॉजिटिव मरीज फरार हो गया। वह खुलेआम घूम रहा था। नोएडा के रास्ते यूपी में घुसने की फिराक में था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद भी मरीज को आइसोलेट नहीं किया गया था। दिल्ली-नोएडा बॉर्डर क्रॉस कर भागने की फिराक में पॉजिटिव मरीज था।

नोएडा में चिल्ला बॉर्डर से स्विफ्ट डेजायर कार से कर रहा था। नोएडा पुलिस ने नोएडा-दिल्ली बॉर्डर से पकड़ा। बॉर्डर से पकड़कर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया है। नोएडा के एडीसीपी कुमार रणविजय सिंह ने बताया दिल्ली प्रशासन की ओर से गौतम बुद्ध नगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जानकारी दी गई थी कि कोरोनावायरस का एक मरीज मैक्स अस्पताल पटपड़गंज से फरार हो गया है। वह यूपी की ओर भागा है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी की ओर से हम लोगों को जानकारी दी गई। हमने नोएडा में प्रवेश करने वाले सभी रास्तों पर सघन तलाशी अभियान शुरू किया। देर शाम एक स्विफ्ट डिजायर कार को चिल्ला बॉर्डर पर रोका गया। सभी चेकिंग प्वाइंट पर एंबुलेंस और डॉक्टरों की टीम पहले से मौजूद थीं। चिल्ला बॉर्डर पर पकड़े गए इस व्यक्ति को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया है। वह जिस कार से फरार होने की कोशिश कर रहा था, वह एक कैब है। कैब ड्राइवर को भी क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है। कैब को सैनिटाइज करवाया गया है।

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग और पुलिस को इस बारे में सूचना दे दी गई है। अपर पुलिस उपायुक्त कुमार रणविजय सिंह का कहना है कि यह व्यक्ति दिल्ली से फरार होकर उत्तर प्रदेश में प्रवेश करना चाहता था। सबसे बड़ी बात यह है कि उसे मालूम था कि वह कोरोनावायरस से पॉजिटिव है। इसके बावजूद उसने अस्पताल में उपचार करवाने की बजाय फरार होने की कोशिश की है। इस मामले में दिल्ली पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।

अन्य खबरें