क्राइम पेट्रोल की अभिनेत्री प्रेक्षा मेहता ने की आत्महत्या, इंस्टाग्राम पर लगाया था अजीब स्टेटस

मनोरंजन | 4 साल पहले | Testing

Tricity Today | प्रेक्षा मेहता



टीवी सीरियल अभिनेत्री प्रेक्षा मेहता ने अपने घर के पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली है। इस मामले को लेकर पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि बहुत ही जल्द पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

प्रेक्षा मेहता मोस्ट पॉपुलर टीवी सीरियल क्राइम पेट्रोल में अभिनेत्री थी। इसके अलावा उन्होंने काफी सारे टीवी सीरियल में भी काम कर चुकी है। इस समय प्रेक्षा मेहता मध्य प्रदेश के इंदौर में स्थित अपने घर में रह रही थी। सुसाइड से पहले प्रेक्षा ने इंस्टाग्राम पर स्टेटस अपडेट करते हुए लिखा था कि, सबसे बुरा होता हैं सपनों का मर जाना।

पुलिस अधिकारी राजीव भदोरिया ने बताया कि जानकारी मिली थी कि उनका शव लटका हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। उन्हें अस्पताल भी ले जाया गया था। लेकिन अस्पताल में उनको मृत घोषित कर दिया। 

बताया जा रहा है कि वह काफी समय से शायद मेंटल प्रॉब्लम में थी। इसी कारण उन्होंने आत्महत्या की है। हालांकि उनके स्टेटस से लगता है कि वह किसी बात से काफी परेशान थी। इस हादसे को लेकर काफी टीवी सीरियल स्टार्स ने दुख जताया है। प्रेक्षा मेहता टीवी सीरियल क्राइम पेट्रोल के अलावा खूबसूरत बहू, बूंदें, प्रतिबिंबित, पार्टनर्स, थ्रिल, अधूरी औरत, मेरी दुर्गा और लाल इश्क में भी नजर आई थी। जिससे उन्होंने काफी सारे अवाॅर्ड अपने नाम किये थें।

अन्य खबरें