BREAKING: गाजियाबाद में ईस्टर्न पेरीफेल एक्सप्रेस-वे पर हवाई जहाज की इमरजेंसी लैंडिंग, भीड़ उमड़ी

Tricity Today | गाजियाबाद में ईस्टर्न पेरीफेल एक्सप्रेस-वे पर हवाई जहाज की इमरजेंसी लैंडिंग



गाजियाबाद में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर गुरुवार की दोपहर बाद  एक एयरक्राफ्ट की आपातकालीन लैंडिंग करवाई गई है। एयरक्राफ्ट में उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आई। जिसके चलते एयरक्राफ्ट चला रहे कैप्टन ने ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर लैंडिंग करवा दी। जिस वक्त लैंडिंग की गई एक्सप्रेस वे पर ट्रैफिक चल रहा था। एक्सप्रेस वे पर एयरक्राफ्ट देखकर वाहन चालक हक्के-बक्के रह गए।

डासना के पास ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर चार्टेड प्लेन की एमरजेंसी लेंडिंग करवाई गई है। वायुयान में तकनीकी खराबी आने के बाद पायलेट ने की इमरजेंसी लैंडिंग की है। इस दौरान एयरक्राफ्ट के एक विंग टूट गया है। जानकारी मिलते ही आसपास के इलाके से गांवों के लोग एक्सप्रेस वे की ओर दौड़ पड़े। बड़ी संख्या में वाहन यह नजारा देखकर रुक गए। एयरक्राफ्ट को एक्सप्रेस वे पर देखकर लोगों में हैरत भर गई।

अन्य खबरें