नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करने पर 70 मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो



अलीगढ में धारा 144 लागू होने के बाद नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर के खिलाफ विरोध करने वाली 70 अज्ञात महिलाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह महिलाऐं धारा 144 लागू होने के बावजूद भी सडक पर प्रदर्शन करती दिखाई दी हैं।

अलीगढ़ के सीओ अनिल सामनिया ने बताया कि, कुछ महिलाएं धारा 144 लगे होने के बावजूद प्रदर्शन करने की कोशिश कर रही थी। जिसके बाद इन सभी महिलाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया है।

बता दें नागरिकता संसोधन कानून पारित होने के बाद ही दिल्ली के शाहीन बाग में करीब 50 महिलाऐं नागरिकता संसोधन कानून के विरोध में बैठी थी। जिनकी अब संख्या लगभग 1000 पहुंच गई हैं। इसी को देखते हुए देश के कई इलाकों में मुस्लिम महिलाऐं नागरिकता संसोधन कानून के विरोध में सडक पर उतर गई हैं।
 

अन्य खबरें