गाजियाबाद की निगम पार्षद आशा भाटी कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल भेजा गया

Tricity Today | गाजियाबाद की निगम पार्षद आशा भाटी



गाजियाबाद नगर निगम के पार्षद को कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाया गया है। निगम पार्षद के पति ने पुष्टि करते हुए बताया कि उनकी टेस्ट रिपोर्ट आ गई है वह कोरोना से पॉजिटिव हैं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। परिवार के अन्य सदस्यों को भी क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है।

गाजियाबाद नगर निगम में वसुंधरा वार्ड नम्बर 74 से आशा भाटी पार्षद हैं। आशा भाटी को कोरोना पॉजिटिव पाया गया। उनके पति का कहना है कि जांच रिपोर्ट आ गई है। उसमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

अन्य खबरें