गाजियाबाद नगर निगम ने 16 हजार वर्गफुटजमीन कब्जामुक्त करवाई

Google Image | गाजियाबाद नगर निगम ने 16 हजार वर्गफुटजमीन कब्जामुक्त करवाई



गाजियाबाद नगर निगम द्वारा इस समय सरकारी जमीन पर कब्जा हटाने का अभियान चलाया जा रहा  है। इस क्रम गुरुवार को राजनगर सेक्टर 6 में निगम ने करीब 16 हजार वर्गफुटजमीन कब्जामुक्त कराया है। 

नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि पूरे शहर में निगम की जमीन को कब्जा मुक्त कराया जा रहा है। आज सुबह अवर अभियंता योगेश कुमार के नेतृत्व में निगम की टीम राजनगर सेक्टर 6 पहुंची। बताया जा रहा था कि निगम यहां अपनी सड़क बना रहा था। सड़क के बीचोबीच अतिक्रमण की हुई जमीन आ गई। इसकी वजह से सड़क बनाने का काम रूका हुआ था।

इसकी जानकारी होने के बाद निगम का प्रवर्तन दस्ता पूरे लाव लश्कर के साथ राजनगर सेक्टर 6 पहुंचा। यहां पर अतिक्रण करने वाले लोग विरोध में पहुंच गए। इसकी वजह से थोड़ी देर के लिए विरोध का स्वर उत्पन्न हो गया। इसके बाद नगर निगम के बुलडोजर ने वहां से अतिक्रमण हटा दिया। इस दौरान स्थानीस पुलिस बल भी तैनात था।

अन्य खबरें