उद्योगपति अजय पांचाल की हत्या का गाजियाबाद पुलिस ने खुलासा किया, जानिए किसने की हत्या

Tricity Today | उद्योगपति अजय पांचाल की हत्या का गाजियाबाद पुलिस ने खुलासा किया



साहिबाबाद क्षेत्र इलाके में हुई उद्योगपति अजय पांचाल की हत्या का एसएसपी कलानिधि नैथानी की पुलिस टीम ने 48 घंटों में घटना का खुलासा किया है। उद्योगपति की हत्या महिला मित्र द्वारा षड्यंत्र के तहत की गई थी। बता दें कि महिला और उसके साथी उद्योगपति को फसा कर पैसे एठना चाहते थे। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। वही आरोपी महिला के पति और उसके साथियों की तलाश कर रही है। फरार चल रहे अन्य आरोपियोंं को भी बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर इंडस्ट्रियल एरिया में कारोबारी की केबल बनाने की कंपनी है। उद्योगपति का शव थाना लिंक रोड क्षेत्र से बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में गला दबा कर हत्या करने की पुष्टि हुई थी। महिला पिंकी कारोबारी अजय पांचाल को जानती थी। पिंकी और उसका पति बंटी षड्यंत्र रच कर उद्योगपति से पैसे लेने चाहते थे। षड्यंत्र के तहत उद्योगपति को बुलाया गया। बुलाने के बाद मामला गरम हो गया। जिसके बाद महिला और उसके अन्य साथियों ने अजय की हत्या कर दी। 

हरसांव पुलिस लाइन में घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी कलानिधि ने एसपी सिटी अभिषेक वर्मा, सीओ साहिबाबाद केशव कुमार की मौजूदगी में बताया कि साहिबाबाद थाना प्रभारी विष्णु कौशिक, क्राइम ब्रांच प्रभारी संजय पाण्डेय, एसआई नरेन्द्र कुमार की टीम ने आरोपित महिला मित्र पिंकी भाटी पत्नि बंटी भाटी निवासी आनन्द इण्डस्टीयल एरिया साहिबाबाद को घर से गिरफ्तार किया है। 

एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने जल्दी ही इस मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस के द्वारा सीसीटीवी खंगाले गए सर्विलांस पर नंबर डाले गए। यह अजय को बुलाया गया था वहा का सीसीटीवी भी सामने आया है। सीसीटीवी अर्थला का है जहां महिला रहती थी। महिला और उसके पति ने षड्यंत्र रचा था कि अजय पांचाल को फसाएंगे। महिला के घर पर हाथापाई हुई और इस आवेश में आकर इन्होंने कारोबारी पंचाल की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। 

हत्या के बाद उन्होंने एक ऑटो को बुक किया था और बताया कि हमारे चाचा जी हैं इनकी तबीयत खराब है। ऑटो का सहारा लिया और लाश को ठिकाने लगाने के लिए ले गये। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है वही उसके पति बंटी, साथी कमल समेत चार फरार है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।

अन्य खबरें