BIG BREAKING: बुलंदशहर स्कूल में भराव के लिए लाई गई मिट्टी से निकले नर कंकाल, सनसनी फैली

Google Image | बुलंदशहर स्कूल में भराव के लिए लाई गई मिट्टी से निकले नर कंकाल



बुलंदशहर से एक सनसनीखेज खबर आई है। यहां एक स्कूल में निर्माण कार्य चल रहा है। जिसमें भराव करने के लिए ट्रैक्टरों से भरकर मिट्टी लाई जा रही है। शनिवार की दोपहर एक ट्रैक्टर में भरकर लाई गई मिट्टी से नर कंकाल निकले हैं। खोपड़ियां और दूसरे अस्थि पंजर देखकर मजदूर और मौके पर काम कर रहे कारीगर दहशत ज्यादा हो गए। इस बारे में स्थानीय पुलिस को जानकारी दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की छानबीन में जुट गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक स्कूल में भराव के लिए आई मिट्टी में कई नरकंकाल निकले हैं। मामले की छानबीन करने के लिए मौके पर पहुंची पुलिस ने कहा, तालाब किनारे से मिट्टी आई थी। वहां छोटे बच्चों को दफनाया जाता है। संभवतः उन्हीं के नरकंकाल होंगे। यह कहकर पुलिस ने फिर से नरकंकालों को बिना जांच दबवा दिया है।

पुलिस की इस कार्रवाई पर कुछ स्थानीय लोगों ने आपत्ति भी जाहिर की है। दरअसल लोगों का कहना है कि खोपड़ियों का आकार देखकर ऐसा नहीं लग रहा है कि यह बच्चों के कंकाल रहे होंगे। खोपड़ियों का आकार व्यस्क जितना बड़ा है। लोग आशंका जता रहे हैं कि यहां हत्या करके इन शवों को फेंका गया होगा या तालाब में डूबा दिया गया होगा। अब स्कूल में भराव के लिए यहां की जा रही खुदाई में यह नर कंकाल सामने आए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बुलंदशहर कोतवाली देहात के गांव नोसेना में पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निर्माण चल रहा है। यहां विद्यालय परिसर को ऊंचा उठाने के लिए मिट्टी से भराव किया जा रहा है। इसके लिए कुछ किलोमीटर दूर दूसरे गांव दरियापुर से मिट्टी लाई जा रही है। दरियापुर के तालाब से मिट्टी खोदकर नोसेना गांव ले जाई जा रही है। इसी दौरान शुक्रवार को मिट्टी से तीन नर कंकाल निकले हैं। पहले एक नर कंकाल निकला और फिर दो नर कंकाल निकले। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि ग्रामीण छोटे बच्चों की मौत होने के बाद उन्हें तालाब के आसपास दबा देते हैं। यह नर कंकाल उन्हीं बच्चों के लग रहे हैं। सभी नर कंकाल दोबारा दबा दिए गए हैं।

अन्य खबरें