भारत की 80 प्रतिशत घरेलू महिलाओं के दिलों पर राज करने वाली टीवी एक्ट्रेस का है बर्थडे, जानिए उनकी कुछ खूबसूरत बातें

मनोरंजन | 4 साल पहले | Testing

Tricity Today | Shivangi Joshi Cute Style



इस समय भारत में लॉकडाउन चल रहा है। इस लॉकडाउन के बीच में सभी स्टार, एक्ट्रेस अपने घरों में बंद है और इस लॉकडाउन में ही कई एक्टर के बर्थडे भी आए हैं। शिवांगी जोशी उर्फ नायरा का आज बर्थडे है। आज शिवांगी जोशी 25 साल की हो गई है। शिवांगी जोशी ने आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया है। शिवांगी जोशी टीवी की एक बहुत ही बेहद पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक है। आइए जानते हैं शिवांगी जोशी के बर्थडे पर उनकी नई बात के बारे में...

शिवांगी जोशी उर्फ नायरा का आज बर्थडे है। शिवांगी जोशी ने अपने करियर की शुरुआत खेलती है जिंदगी आंख मिचैली से की थी। वह टीवी की एक बहुत ही पॉपुलर एक्ट्रेस भी साबित हुई है। शिवांगी जोशी ने यह रिश्ता क्या कहलाता हैं मैं नैतिक और अक्षरा की बेटी के रूप में अपनी भूमिका निभाई है। इस शो के जरिए उन्हें काफी पसंद भी किया जाता है इतना ही नहीं वह सबके घरों और दिलों में छाई हुई है। इसके अलावा उन्होंने अपने कई शो पूरे किए हैं जिनका नाम बेइंतहां, लव बाई चांस, बेगुसराय, ये है आशिकी, प्यार तूने क्या किया, ये रिश्ता क्या कहलाता है। इन सभी ने अपनी भूमिका निभाई है।

आपको बता दें कि यह रिश्ता क्या कहलाता हैं में शिवांगी जोशी के साथ उनके पार्टनर के रूप में मोहसिन खान ने भी साथ दिया है। इतना ही नहीं इन दोनों को टीवी का बहुत ही फेमस कपल माना जाता है और दोनों एक साथ बहुत ही क्यूट लगते हैं। इन दोनों की जोड़ी को काफी लोगों ने पसंद किया है। शिवांगी जोशी एक पॉपुलर एक्टर के साथ एक बहुत अच्छी डांसर भी है। लोग इनके डांस के भी दीवाने हैं। शिवांगी जोशी के साथ-साथ उनके ट्रेडिशनल लुक को भी काफी पसंद किया जाता है। शिवांगी जोशी के इंस्टाग्राम पर उनके ट्रेडिशनल लुक की भी कई फोटो पोस्ट की गई है।

आपको बता दें कि शिवांगी जोशी टीवी की सबसे यंग एक्ट्रेस में से एक मानी जाती है। जिन्होंने बहुत ही कम समय में अपनी अच्छी खासी पहचान बना ली है। और सबके दिलों पर भी छाई हुई है। शिवांगी सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव रहती है।

अन्य खबरें