Photos: यूपी में सख्ती से लागू हुआ लॉकडाउन, देखिए शहरों में पसरा सन्नाटा और सड़कों पर पुलिस

Tricity Today | यूपी में सख्ती से लागू हुआ लॉकडाउन



शुक्रवार की रात 10:00 बजे से सोमवार की सुबह 5:00 बजे तक पूरे राज्य में लॉकडाउन लागू है। इस दौरान लोगों को बिना वजह सड़कों पर नहीं आने की चेतावनी पुलिस ने जारी की है। लॉकडाउन तोड़ने वालों पर पुलिस सख्ती से कार्यवाही कर रही है। गाजियाबाद और नोएडा में दिल्ली बॉर्डर पूरी तरह सील कर दिए गए हैं। आवागमन करने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है। मेरठ, मुरादाबाद, वाराणसी, प्रयागराज और गाजियाबाद से पुलिस की सख्ती के फोटो सामने आए हैं।

मेरठ: पुलिस कर्मी दैनिक कामों के लिए सड़कों पर आए लोगों की आईडी चेक कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार की रात सुबह 10 बजे से 13 जुलाई की सुबह 5 बजे तक राज्य में तालाबंदी कर दी है। सभी कार्यालय, बाजार और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान बंद हैं। केवल आवश्यक सेवाओं की अनुमति है।

मथुरा: श्री कृष्ण जन्मस्थान मंदिर ने कहा कि मंदिर भक्तों के लिए बंद है क्योंकि यूपी सरकार ने 13 जुलाई को सुबह 5 बजे तक राज्य में तालाबंदी लागू की है। यूपी के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (होम) ने घोषणा की थी तालाबंदी के दौरान धार्मिक स्थानों को खोलने पर कोई प्रतिबंध नहीं है। मंदिर प्रबंधन ने अपने स्तर पर यह फैसला लिया है।

नोएडा: राज्य के पुलिस कर्मी नोएडा-दिल्ली सीमा के पास यात्रियों की आईडी की जांच कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि दिल्ली बॉर्डर शुरू से ही नियमित रूप से संचालित किया जा रहा है। बिना वजह लोगों को आवागमन करने की इजाजत नहीं है। आवश्यक सेवाओं और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने वाले लोगों और वाहनों को ही दिल्ली में प्रवेश करने की इजाजत दी जा रही है। दिल्ली से नोएडा की तरफ आने वाले वाहनों को आधिकारिक पास के जरिए प्रवेश की अनुमति है।

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश सरकार के 13 जुलाई की सुबह 5:00 बजे तक संपूर्ण लॉकडाउन के आदेश पर अमल करते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने गाजियाबाद के विभिन्न हिस्सों में बैरिकेडिंग कर दी है। गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने कहा है कि अनावश्यक रूप से सड़कों और बाजारों की तरफ जाने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं से जुड़े लोगों को कोई रोक-टोक नहीं है, लेकिन पुलिस के मांगने पर ऐसे लोगों को अपने आईडी कार्ड दिखाने होंगे। शनिवार को पहले दिन जिले में सभी कार्यालय, बाजार और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान बंद रहें। आवश्यक सेवाओं की अनुमति है।

प्रयागराज: शहर की सड़कों पर सुनसान नजारा है। कुछ स्थानों पर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगा दी है। शहर में सभी कार्यालय, बाजार और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान बंद हैं। केवल आवश्यक सेवाओं की अनुमति है। पुलिस तमाम चेकपोस्ट और बड़े मार्गों पर बैरिकेडिंग करके जांच पड़ताल कर रही है घरों से निकलने वाले लोगों को वापस भेजा जा रहा है वाहनों की चेकिंग की जा रही है। जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सिटी मजिस्ट्रेट और दूसरे पुलिस अधिकारी जिले भर में भ्रमण करके लोगों को आत्म नियंत्रित रहने के लिए जागरूक कर रहे हैं।

वाराणसी: पुलिस कर्मी लोगों की आईडी चेक कर रहे हैं। पुलिस पूछताछ करके पता लगा रही है कि कोई व्यक्ति बिना वजह सड़कों पर तो नहीं घूम रहा है। अगर किसी को दवा, खाने-पीने का सामान और दूध जैसी वस्तुएं लेने जाना है तो उन्हें आवागमन की इजाजत दी जा रही है। इस लोक डाउन के पहले दिन शनिवार को जिले में सभी सरकारी और गैर सरकारी कार्यालय, बाजार और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान बंद रहे हैं। डीएम की ओर से जिले के निवासियों को क्या करना है और क्या नहीं करना है, इस बारे में एडवाइजरी जारी की गई है।

मुरादाबाद: मुरादाबाद शहर की सड़कों पर भी सन्नाटा पसरा हुआ है। सदर, सिविल लाइंस, घंटाघर, कलेक्ट्रेट चौराहा और तमाम दूसरे स्थानों पर पुलिस मुस्तैदी के साथ जांच-पड़ताल कर रही है। रेलवे स्टेशन से आवागमन पर किसी भी तरह की पाबंदी नहीं लगाई गई है। रेलवे स्टेशन और शहर के मुख्य बस स्टैंड के बीच आवागमन करने वाले वाहन भी आवाजाही कर रहे हैं। एसएसपी और जिलाधिकारी ने संयुक्त रूप से जिले में भ्रमण किया है। पुलिस लाउडस्पीकर लगाकर लोगों को चेतावनी जारी कर रही है। पुलिस ने जिले के लोगों से अपील की है कि रविवार को भी इसी तरह लॉकडाउन लागू रहेगा।

अन्य खबरें