गाजियाबाद नगर निगम की पार्षद आशा भाटी के पति नरेश भाटी भी कोरोना पॉजिटिव

Tricity Today | आशा भाटी और उनके पति नरेश भाटी



गाजियाबाद नगर निगम की पार्षद आशा भाटी के पति नरेश भाटी भी कोरोनावायरस से पॉजिटिव पाए गए हैं। आशा भाटी को 3 दिन पहले कोरोनावायरस से पॉजिटिव घोषित किया गया था और उन्हें राजेंद्र नगर के ईएसआईसी अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां आशा भाटी की हालत में खासा सुधार है। अब नरेश भाटी को भी राजेंद्र नगर के ईएसआईसी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

वसुंधरा सेक्टर-13 की पार्षद आशा भाटी के पति नरेश भाटी की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट आ गई है। वह भी कोरोना पाजीटिव हैं। तीन दिन पूर्व उनकी पत्नी भी कोरोना पाजीटिव आई थीं। दोनों राजेंद्र नगर ईएसआईसी अस्पताल में भर्ती हैं। नरेश भाटी को स्वास्थ्य विभाग ने संदिग्ध मानते हुए क्वारंटाइन किया था।

गाजियाबाद नगर निगम में वसुंधरा वार्ड नम्बर 74 से आशा भाटी पार्षद हैं। आशा भाटी को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। उनके पति का कहना है कि अब उनकी भी जांच रिपोर्ट आ गई है। उसमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

अन्य खबरें