Himachal Pradesh : अब हिमाचल प्रदेश में मूंछों वाले मुख्यमंत्री, सुखविंदर सिंह ने तोड़ा 71 साल पुराना मिथक

न्यूज़ | 1 साल पहले | Pankaj Parashar

Google Image | सुखविंदर सिंह (File Photo)



Shimla : हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बन गए हैं। सुक्खू ने बतौर मुख्यमंत्री 71 साल पुराना मिथक तोड़ दिया है। वह हिमाचल प्रदेश के पहले मूंछों वाले मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने बिना मूंछों वाले मुख्यमंत्री की परंपरा और मिथक को ध्वस्त कर दिया है। दरअसल, एक मिथक है कि हिमाचल प्रदेश में मूंछों वाला मुख्यमंत्री नहीं रह सकता है। यह पहली बार है कि जब घनी मूंछ रखने वाला व्यक्ति मुख्यमंत्री बना है। सुखविंदर सिंह से पहले मुख्यमंत्री मूंछें नहीं रखते थे। इस मिथक का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि सीएम बनने से पहले जयराम ठाकुर की मूंछें थीं। मुख्यमंत्री की शपथ लेने से ठीक पहले उन्होंने अपनी मूंछों को बेहद हल्का कर लिया था।
 
किसी पुराने सीएम की मूंछें नहीं
हिमाचल प्रदेश के किसी पुराने मुख्यमंत्री को मूंछें नहीं थीं। डॉ.यशवंत सिंह परमार, राम लाल ठाकुर, वीरभद्र सिंह, शांता कुमार और प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल की मूंछें नहीं थीं। साल 2017 में जयराम ठाकुर के मुख्यमंत्री बनने की चर्चा शुरू हुई। उन्होंने फटाफट अपनी मूंछों को ट्रिम करवा लिया था। जो सामान्य रूप से नहीं की बराबर हैं। जबकि, मुख्यमंत्री बनने से पहले जयराम ठाकुर घनीं मूंछ रखा करते थे। बीजेपी नेताओं को इस मिथक पर इस कदर विश्वास था कि मुख्यमंत्री बनने की चाह में कई अन्य कद्दावर नेताओं ने अपनी मूछें ट्रिम करवा ली थीं।

अब सुक्खू ने तोड़ा मिथक
अब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत हुई है। सुखविंदर सिंह सुक्खू का नाम मुख्यमंत्री की दौड़ में आया तो उन्होंने मिथक पर विश्वास नहीं किया। उन्होंने ना तो मूंछ कटवाई और न ही ट्रिम करवाई है। बावजूद इसके सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री पद पर पहुंच गए हैं। इस तरह सुखविंदर सिंह बिना मूंछों वाले हिमाचल प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं। रविवार को हिमाचल प्रदेश में सुखविंदर सिंह ने मुख्यमंत्री और मुकेश अग्निहोत्री ने उप मुख्यमंत्री के पद की शपथ ली है। इस समारोह में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे।

अन्य खबरें