सफाईगिरी अभियान चलाकर स्वच्छता की दिलाई गई शपथ

होम | 4 साल पहले | Agency

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो



NOIDA: अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रवीण कुमार मिश्र की अध्यक्षता में रविवार को सेक्टर-16ए, 55 व 72  ग्राम हरौला में सफाईगिरी अभियान चलाया गया। 

इसमे प्राधिकरण के विशेषाकार्यधिकारी इंदु प्रकाश सिंह, अविनाश त्रिपाठी, महाप्रबंधक केके अग्रवाल, महाप्रबंधक राजीव त्यागी, उप महाप्रबंधक बीएक पोखरियाल, वरिष्ठ परियोजना अभियंता एससी मिश्रा, सलिल यादव, विजय रावल मौजूद रहे। कार्वक्रम के तहत स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना गया। जिसमे कुछ समस्याओं का तत्काल प्रभाव से निस्तारण कर दिया गया।

वहीं, कुछ समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए। कार्यक्रम के दौरान शहरवासियों को स्वच्छता के प्रति शपथ दिलाई गई व सेक्टरों एवं ग्राम में प्लागिंग भी की गई। साथ ही रेहड़ी पटरी वालों के चलान भी किए गए जिनके पास डस्टबीन नहीं था वह पालिथीन का प्रयोग कर रहे थे। इस दौरान शहरवासियो को सूखे गीले कचरे को पृतक पृथक कूड़ेदान में रखने व पालिथीन का प्रयोग नहीं करने का संदेश भी दिया गया। 

अन्य खबरें