देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के इस लुक में फिर हुआ डांस वीडियो वायरल

मनोरंजन | 4 साल पहले | Testing

Tricity Today | Priyanka Chopra



भारत में कोरोना वायरस के कारण मोदी जी ने लाॅकडाउन लागू कर रखा है। ऐसे में कोई भी व्यक्ति अपने घर से बाहर नही निकल रहा है। जो निकल रहा है, उसे पता है कि उसका क्या हाल होगा। हालांकि भारत में कोरोना की रोकथाम के लिए जो लोग आगे आ रहे है। भारत सरकार उसका सम्मान कर रही है।

ऐसे में बाॅलीवुड भी ठप हो गया है। वैसे देखा जाए तो बॉलीवुड सेलिब्रेट कभी शांत थोडी ना बैठते है। क्योकि वो शांत बैठ नही सकते। ऐसे में सबसे ज्यादा दिक्कत बॉलीवुड सेलिब्रेट को ही हो रही है। आखिर करे तो क्या करें। क्योकि बाहर या जिम भी नही जा सकते है। इसलिए सभी बॉलीवुड सेलिब्रेट इस समय सोशल मिडिया पर ज्यादा एक्टि है। सभी बॉलीवुड क्वीन अपने सोशल एकांउट पर अपने फैंस के लिए कुछ ना कुछ ताजा काम करते रहते है।  

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा काफी अच्छे मूड में डांस कर रही हैै। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर उनके फैंस काफी मजे ले रहे है। वीडियो को देखकर लग रहा है कि वह किसी शूटिंग पर है। क्योकि इस वीडियो में वह तैयार होती नजर आ रही है। साथ ही एक गाने में ठूमके भी लगा रही है। उन्होनें इस डांस वीडियो में नाखून, बाल और चहरे पर मैकअप करवाया है। प्रियंका चोपड़ा की इस वीडियो को अभी तक 60 लाख से ज्यादा लोग देख चुके है।

प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। जब विश्वव्यापी बीमारी कोविड-19 का खतरा शुरू हुआ था। तो डब्ल्यूएचओ ने उनसे अपील की थी कि वह अपने फैंस को कोविड-19 से बचने के लिए जागरूक करें। इसके लिए प्रियंका चोपड़ा ने काफी सारी वीडियो बनाकर अपने सोशल अकाउंट पर शेयर की थी। जिसका मोटिवेट लोगों को कोविड-19 के प्रति जागरूक करना था। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इन वीडियो में कोविड-19 के लक्षण और हाथ धोने तक की सलाह दी थी।

अन्य खबरें