Hathras Gangrape Case : प्रियंका गांधी की मांग, हाथरस के डीएम को बर्खास्त करे सरकार, पूछे यह 5 सवाल

Social Media |



राहुल गांधी और प्रियंका गांधी शनिवार को हाथरस गैंगरेप पीड़ित के परिवार से मुलाकात करने पहुंचे थे। मुलाकात करने के बाद कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश सरकार से काफी सवाल पूछे हैं।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा कि "हाथरस मामले में सबसे बुरा बर्ताव डीएम का था। उन्हें कौन बचा रहा है, प्रियंका गांधी ने हाथरस के डीएम को बर्खास्त कर मामले की जांच करने के लिए बोला है।" 

प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि "परिवार न्यायिक जांच मांग रहा है तब क्यों सीबीआई जांच का हल्ला करके एसआईटी की जांच जारी है, यूपी सरकार यदि जरा भी नींद से जागी है तो उसे परिवार की बात सुननी चाहिए।"

प्रियंका गांधी ने कहा कि हाथरस के पीड़ित परिवार के सरकार से प्रश्न पूछ रहा है। जिसके योगी आदित्यनाथ को जवाब देना होगा। इन प्रश्नों के उत्तर पाना इस परिवार का हक है।

  1. सुप्रीम कोर्ट के जरिए पूरे मामले की न्यायिक जांच हो।
  2. हाथरस डीएम को सस्पेंड किया जाए और किसी बड़े पद पर नहीं लगाया जाए।
  3. हमारी बेटी के शव को बगैर हमसे पूछे पेट्रोल से क्यों जलाया गया?
  4. हमें बार-बार गुमराह किया, धमकाया क्यों जा रहा है? 
  5. हम इंसानियत के नाते चिता से फूल चुनकर लाए मगर हमें कैसे माने कि यह शव हमारी बेटी का है भी या नहीं? 
     

अन्य खबरें