COVID-19 BREAKING: गौतमबुद्ध नगर को राहत लेकिन गाजियाबाद पर आफत बरकरार

नोएडा | 4 साल पहले | Anika Gupta

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो



कोरोना वायरस ने गौतम बुद्ध नगर को थोड़ी राहत दी है, लेकिन गाजियाबाद पर आफत बरकरार है। सोमवार को गौतम बुद्ध नगर में 90 मरीज रिपोर्ट किए गए हैं। दूसरी ओर गाजियाबाद में नए मरीजों की संख्या 120 रही है। गौतम बुध नगर में अब तक 3495 लोग इस संक्रामक बीमारी की चपेट में आ चुके हैं। गाजियाबाद में यह संख्या 3276 है। दोनों जिले राज्य में पहले और दूसरे नंबर पर आगे पीछे चल रहे हैं। राहत भरी दूसरी खबर यह है कि दोनों ही जिलों में सोमवार को कोई मौत संक्रमण की चपेट में आने के कारण नहीं हुई है।

उत्तर प्रदेश के स्टेट सर्विलांस ऑफिसर ने सोमवार की शाम ताजा आंकड़े जारी किए हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि गौतमबुद्ध नगर में 90 नए मरीज मिले हैं। वहीं, 106 मरीज अस्पताल से स्वस्थ होकर घर वापस लौट गए हैं। दूसरी ओर गाजियाबाद में 120 मरीज रिपोर्ट किए गए हैं। अब जिले में संख्या 3276 हो गई है। 194 मरीज अस्पतालों से घर भेज दिए गए हैं। अब गाजियाबाद के अस्पतालों में 1248 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। राज्य में यह संख्या सबसे ज्यादा है। गौतमबुद्ध नगर के अस्पतालों में 872 मरीज भर्ती हैं।

दूसरी ओर उत्तर प्रदेश में सोमवार को अब तक के रिकॉर्ड सबसे ज्यादा मरीज रिपोर्ट किए गए हैं। सोमवार को पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश के जिलों में 1664 नए मरीज आए हैं। जिसके बाद अब उत्तर प्रदेश में कोविड-19 मरीजों की संख्या बढ़कर 38130 हो गई है। अब राज्य के कोविड-19 अस्पतालों में मरीज 12972 भर्ती हैं। अब तक 24803 लोग स्वस्थ होकर इस महामारी से छुटकारा पा चुके हैं। उत्तर प्रदेश में संक्रमण की चपेट में आने के कारण 955 लोगों की मौत हो चुकी हैं। सोमवार को 21 मरीज मरे हैं।

अन्य खबरें