सपना चौधरी और आम्रपाली दुबे ने बिहार में मचा दिया हंगामा

मनोरंजन | 4 साल पहले | Agency

Tricity Today | Sapna Chaudhary and Amrapali Dubey



होली के मौके पर सपना चौधरी ने बिहार के जहानाबाद जिले के आंकोपुर में आयोजित एक प्रोग्राम में अपने डांस का ऐसा हुनर दिखाया कि उनके भोजपुरी फैन भी दीवाने हो गए। यही नहीं, जहां मंच पर हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी ने जमकर धूम मचाई तो, वहीं भोजपुरी यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे और सिंगर अंकुश राजा ने भी जमकर हंगामा बरपाया।

सपना चौधरी के बिहार के होली मिलन समारोह के यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। सपना चौधरी का मंच पर बहुत ही जोरदार अंदाज में स्वागत हुआ। भोजपुरी सिंगर अंकुश राजा ने सपना चौधरी के लिए अपना सुपरहिट सॉन्ग 'लाखों हैं दीवाने तेरे' गाया और इस तरह मंच पर उनका जोरदार आगाज हुआ। सपना चौधरी का यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर धूम मचा रहा है। इस वीडियो को मनीष एंटरटेनमेंट नाम के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया है और सपना चौधरी के फैन्स इसे खूब पसंद भी कर रहे हैं। 

दिलचस्प यह रहा है कि हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी के साथ भोजपुरी यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे भी नजर आईं। आम्रपाली दुबे ने भी डांस में अपने हाथ दिखाए। सपना चौधरी और आम्रपाली दुबे के डांस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। इस तरह होली के मौके पर दोनों के वीडियो खूब पसंद किए जा रहे हैं।

अन्य खबरें