लाॅकडाउन के बीच रोते हुए लोगों को अमिताभ बच्चन की इस वीडियो ने हंसा दिया

मनोरंजन | 4 साल पहले | Testing

Tricity Today | Amitabh Bachchan



भारत में इस समय लाॅकडाउन चल रहा है। ऐेसे में जब सभी बॉलीवुड स्टार सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं तो बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन पीछे कैसे रह सकते हैं। उन्होंने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट की है। यह वीडियो आपके उदासी भरे पल को भी हंसा देता है।

अमिताभ बच्चन ने शनिवार की देर रात को अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट की है। उस वीडियो में एक मां अपने बच्चे को खाना खिलाती है। अचानक से मां को छींक आ जाती है। मां को छीकते देखकर बच्चा जोर-जोर से हंसने लगता है। बच्चे को हंसाने के लिए मां दूसरी छींक छींकने लगती है। जिसके कारण बच्चा और जोर से हसाता है और खुद भी हंसती है। ऐसा करने से उसकी आंखों में पानी आ जाता है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए अमिताभ ने लिखा है, "उदासी भरे हालात में थोड़ा हंस लीजिए।"

आपकों बता दें कि 18 मई से भारत में लाॅकडाउन 4.0 लागू हो जायेगा। 25 मई से ही कोई भी व्यक्ति अपने घर से बाहर नहीं निकल रहा है। जो निकल रहा है, उसे पता है कि उसका क्या हाल होगा। हालांकि, भारत में कोरोना की रोकथाम के लिए जो लोग आगे आ रहे हैं, भारत सरकार उसका सम्मान कर रही है।

ऐसे में बाॅलीवुड भी ठप हो गया है। वैसे देखा जाए तो बॉलीवुड सेलिब्रेटी कभी शांत थोडी ना बैठते हैं। क्योकि वो शांत बैठ नहीं सकते। ऐसे में सबसे ज्यादा दिक्कत बॉलीवुड सेलिब्रेटी को ही हो रही है। आखिर करें तो क्या करें। क्योंकि बाहर या जिम भी नहीं जा सकते हैं। इसलिए सभी बॉलीवुड सेलिब्रेटी इस समय सोशल मिडिया पर ज्यादा एक्टिव हैं। सभी बॉलीवुड क्वीन अपने सोशल एकांउट पर अपने फैंस के लिए कुछ ना कुछ ताजा काम करते रहते हैं।

अन्य खबरें