Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो
एनएच 91 में लुहारली टोल प्लाजा पर बिना फास्टट्रैग वाले वाहनों को बुधवार की रात 12 बजे से दोगुना पैसा देकर टोल वसूला जायेगा। फास्टैग वाले वाहनों की संख्या अभी कम होने से कैश बूथ पर वाहनों की लाइन लगी रही। वाहन चालकों को काफी देर इंतजार करना पडा।
एनएच 91 में लुहारली के पास टोल प्लाजा है। इस टोल प्लाजा से रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। केंद्र सरकार ने टोल प्लाजा पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए वाहनों में फास्टैग लागू कर दिया है। 15 जनवरी से बिना फास्टैग वाले वाहनों से दोगुना किराया वसूलने की घोषणा की गई थी। उसी नियम के तहत लुहारली टोल प्लाजा पर भी बुधवार को बिना फास्टैग वाले वाहनों से दोगुना शुल्क वसूला गया। टोल प्लाजा पर फास्टैग है वाले बूथों की संख्या अधिक थी, कैश लेन कम थी। इसके चलते कैश लेन में वाहनों की लाइन लगी रही। अभी फास्टैग वाले वाहनों की संख्या आधी के आसपास है।
यही कारण है कि कैश लेन में दिन भर वाहनों की लाइन लगी रही। चालकों को टोल पार करने में काफी समय लगा। अधिकारियों ने जताई है कि अब पैसा दोगुना देना पड़ रहा है, इसलिए लोग फास्टैग जरूर लगवाना शुरू कर देंगे।
ग्रेटर नोएडा में बड़ी घटना : किसान के इकलौते बेटे ने खुद को पिस्टल से उड़ाया, सुसाइड के बाद मचा हड़कंप
ग्रेटर नोएडाआगरा लोकसभा सीट : गौतमबुद्ध नगर जिलाध्यक्ष गजेंद्र मावी ने डाला डेरा, भाजपा के लिए मांगे वोट
ग्रेटर नोएडागलगोटिया यूनिवर्सिटी में प्रतियोगिता : नर्सिंग छात्रों ने शरीर और रोग विज्ञान पर लगाई प्रदर्शनी
ग्रेटर नोएडाGreater Noida : जीएल बजाज कॉलेज को मिली एक और उपलब्धि, 'राष्ट्रीय शिक्षा गौरव' में मिला अवॉर्ड
ग्रेटर नोएडा