आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर युवक ने लूट

नोएडा | 4 साल पहले | Agency

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो



नोएडा के सेक्टर 63 में दो बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक की आंख में मिर्ची पाउडर डालकर लूट को अंजाम दिया हैं। जिसके बाद पीडित युवक ने पुलिस को लिखित शिकायत दी हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

गाजियाबाद के विवेकानन्द नगर निवासी साहिल कुमार सेक्टर 63 की एक आईटी कंपनी में नौकरी करते हैं। साहिल ने बताया कि, वो शनिवार रात करीब 8 बजे कंपनी से निकलकर पैदल ऑटो स्टैंड की तरफ जा रहे थे। तभी पीछे से एक बाइक सवार दो बदमाश उनके पास आकर रूके। पीछे बैठे बदमाश न उनकी आंख में मिर्ची पाउडर डाल दिया। इसके बाद उनके हाथ से लैपटॉप बैग लेकर भाग निकले। उन्होंने शोर भी मचाया लेकिन बदमाश तेजी से बाइक दौड़ाते हुए फरार हो गए। 

युवक ने बताया कि, बैग में लैपटॉप, कुछ दस्तावेज और एक हजार रुपए रखे थे। पुलिस ने बताया कि, युवक की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

अन्य खबरें