Road accident: नोएडा में सड़क पार करते हुए हादसा, दो की मौत, तीन घायल

नोएडा | 3 साल पहले | Rakesh Tyagi

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो



गौतमबुद्ध नगर में दो अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। इन हादसों में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया है। यहां उनका इलाज चल रहा है। मृतकों के शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

गौतमबुद्ध नगर पुलिस के प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि थाना ईकोटेक- 3 क्षेत्र में कच्ची सड़क के पास हुए एक सड़क हादसे में करण सिंह (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। करण को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। परंतु इलाज के दौरान बीती रात उसकी मौत हो गई। 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र में चिपियाना बुजुर्ग के पास सड़क पार कर रहे महावीर को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादस में महावीर की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि नोएडा सेक्टर - 112 के पास हुए एक सड़क हादसे में सिराजुद्दीन, शबनम तथा उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। ये लोग सूरजपुर स्थित अदालत से अपने गांव सोरखा लौट रहे थे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। सभी घायलों का इलाज चल रहा है।

अन्य खबरें