असर : ट्राइसिटी टुडे की खबर के बाद गौतमबुद्ध नगर पुलिस का बड़ा एक्शन, महिलाओं को परेशान करने वाले ऑटो को किया सीज

नोएडा | 3 साल पहले | Mayank Tawer

Tricity Today | ट्राइसिटी टुडे की खबर के बाद गौतमबुद्ध नगर पुलिस का बड़ा एक्शन



गुरुवार को नोएडा पुलिस ने एक अभियान के तहत मेट्रो स्टेशन के बाहर खड़े होकर महिला सवारियों को परेशान करने वाले ऑटो और टेंपो के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन के बाहर खड़े 31 ऑटो टेंपो को सीज किया है। इसके आलावा 223 आटो टेंपो के चालान काटे है। वही कुछ ऑटो चालकों को भी चेतावनी भी दी है। आपको याद दिला दें कि कुछ दिनों पहले अपने न्यूज वेबपोर्टल ट्राइसिटी टुडे डॉट कॉम ने यह समाचार प्रकाशित किया था। जिस दिन खबर प्रकाशित की गई थी। उसी दिन आईपीएस अफसर वृंदा शुक्ला और अंकिता शर्मा ने मेट्रो की सवारी की और स्टेशनों के बाहर जायजा लिया था।



करीब 7 दिनों पहले ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाली और एक सामाजिक संस्था नेफोवा की महासचिव श्वेता भारती ने सोशल मीडिया पर एक एक वीडियो ट्वीट किया था। यह वीडियो नोएडा सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन का था। इस वीडियो में दिख रहा था कि कुछ ऑटो चालक एक महिला को अपने ऑटो में बैठाने के लिए घेर रहे थे। मेट्रो स्टैशन से निकलने वाली एक महिला करीब 4-5 ऑटो चालकों से घिरी हुई थी। इस खबर को आपने अपने न्यूज वेबपोर्टल ट्राइसिटी टुडे डॉट कॉम से प्रमुखता से प्रकाशित किया था।

इस खबर के प्रकाशित होने के बाद उसी रात को गौतमबुद्ध नगर के पुलिस आयुक्त ने संज्ञान लेते हुए डीसीपी महिला सुरक्षा और डीसीपी ट्रैफिक को कार्रवाई करने का आदेश दिया थे। जिसके बाद वृंदा शुक्ला और अंकिता शर्मा अपनी टीम के साथ मेट्रो स्टेशन पर पहुंची थी। 

वृंदा शुक्ला ने ऑटो चालकों के बारे में सार्वजनिक प्रतिक्रिया के आधार पर जांच की थी। खुद सवारी बनकर डीसीपी वृंदा और एसीपी अंकिता शर्मा के नेतृत्व में महिला सुरक्षा टीम ने जायजा लिया था। खुद स्थिति का आंकलन करने के लिए एक अंडरकवर मेट्रो यात्री बनकर यात्रा की और ऑटोवालों को अनुशासित किया था। इस मामले में ट्रैफिक पुलिस के डीसीपी गणेश शाह ने शहर के तमाम मेट्रो स्टेशनों के बाहर ऑटो वालों को दुरुस्त किया है। 

डीसीपी ट्रैफिक गणेश शाहा ने बताया कि शहर में ऑटो चालकों को यातायात नियमों का पालन करवाने के लिए एक अभियान चलाया जायेगा। बीती रात को नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन के बाहर खड़े 31 ऑटो टेंपो को सीज किया और 223 आटो टेंपो के खिलाफ चालान काटे है। सुरक्षा को लेकर यह कार्रवाई की गई है।

अन्य खबरें