नोएडा में एक फूल और दो माली : एकतरफा प्यार में दोस्त का दुश्मन बना जिगरी यार, लड़की के चक्कर में फेंका तेजाब

नोएडा | 1 साल पहले | Jyoti Karki

Google Image | Symbolic Image



Noida News : "एक फूल दो माली" फिल्म तो आपने देखी ही होगी। ऐसा ही कुछ नोएडा में हुआ है। नोएडा में एक लड़की से दो दोस्त प्यार कर बैठे। इनमें से लड़की ने एक दोस्त को पसंद कर लिया और दूसरे को नकार दिया। जिसके बाद जिगरी यार ने अपने ही दोस्त के ऊपर तेजाब फेंक दिया। यह पूरी घटना नोएडा के फेस-3 थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर-67 की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट करवाया गया है।

क्या है पूरा मामला
थाना फेस-3 के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री में ललित, करन मौर्य और प्रियंका (बदला हुआ नाम) एक साथ काम करते थे। प्रियंका से करम मौर्य प्यार करता है, ललित भी प्रियंका से एकतरफा प्यार करता है। इस बात को लेकर दोनों के बीच पूर्व में विवाद हुआ। इस बात की जानकारी जब फैक्ट्री के अधिकारियों को हुई तो उन्होंने तीनों को फैक्ट्री से बाहर निकाल दिया।

 प्रियंका और करन मौर्य करते है एक दूसरे से प्यार
मिली जानकारी के मुताबिक प्रियंका और करन मौर्य एक-दूसरे को प्यार करते है। जिसकी वजह से करन मौर्य और उसके दोस्त ललित के बीच विवाद हुआ। पुलिस ने बताया कि बीती रात को ललित ने करम मौर्या के ऊपर सेक्टर-67 के पास तेजाब फेंक दिया। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने आरोपी ललित को गिरफ्तार कर लिया है।

अन्य खबरें