अटल जयंती : नोएडा में भाजपा ने सेवा सप्ताह शुरू किया, अटल के नाम पर 101 वृक्षारोपण किये

नोएडा | 3 साल पहले | Testing

Tricity Today | नोएडा में भाजपा ने सेवा सप्ताह शुरू किया, अटल के नाम पर 101 वृक्षारोपण किये



नोएडा के सेक्टर-33 स्थित शिल्प हार्ट के सामने बड़े पार्क में भाजपा नोएडा महानगर द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा सप्ताह में आज वृक्षारोपण किया है। इस अभियान के तहत 101 पेड़े को लगाया गया और अटल के श्रद्धांजलि अर्पित की है।

भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने इस मौके पर कार्यकर्ताओं को अटल के जीवन से जुड़ी बातें बताई और साथ ही सभी कार्यकर्ताओं को सबका साथ सबका विकास के मंत्र को नोएडा में साक्षात्कार करने के लिए कहा साथ ही आने वाले समय में ऐसे और भी कार्यक्रम संगठन की ओर से किये जायेंगे जिनके बारे में विस्तार से बताया है। अटल सेवा सप्ताह पर इस पूरे सप्ताह और भी सेवा कार्य होने हैं। जैसे जरूरत मंदों को कंबल वितरण, महिलाओं के लिए जरकिन आदि कार्यक्रम शामिल हैं। 

इस मौके पर विजेंद्र नागर, पूर्व अध्यक्ष योगेंद्र चौधरी, महामंत्री उमेश त्यागी, डिंपल आनंद, गणेश जाटव, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, गिरिजा सिंह, मीडिया प्रभारी तन्मय शंकर, विनोद शर्मा कोषाध्यक्ष, मंत्री चमन अवाना, एसपी चमोली, प्रमोद भहल, गोपाल गौड़ डॉ रजत शर्मा, सुचित्रा कक्कड़ शिवानी शरद, टुंपा सरकार मंजू शर्मा, शारदा चतुर्वेदी, रामनिवास यादव, डॉ प्रसनजित मैत्रा, मंजू शर्मा, नीरज चौहान, छाया राय, अंजना, शीतल शुक्ला, भारती नेगी, नीखिल झा, राहुल शर्मा, मधुरेन्द्र सिंह वरिष्ठ नेता और महाराणा प्रताप मण्डल कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अन्य खबरें