नोएडा : लापता व्यक्ति का शव फैक्ट्री में पानी की टंकी में मिला, हत्या की आशंका

नोएडा | 1 साल पहले | Nitin Parashar

Google Image | Symbolic Image



Noida : नोएडा के थाना फेस-2 क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक फैक्ट्री में बनी पानी की टंकी में एक युवक का शव मिला। मृतक पिछले 16 दिन से लापता चल रहा था। पुलिस को शक है कि शराब के नशे में व्यक्ति टंकी में जा गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

पानी की हौदी में पड़ा मिला शव
फेस-2 प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि देवेंद्र की तलाश कर रही पुलिस को बृहस्पतिवार को सूचना मिली कि उनका शव नगला गांव के पास स्थित एक फैक्ट्री में बनी पानी की हौदी में पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।

अलीगढ़ का निवासी मृतक
पुलिस ने बताया कि मूल रूप से जनपद अलीगढ़ में गभाना क्षेत्र के रहने वाले देवेंद्र सिंह नगला गांव में किराए पर रहते थे और एक फैक्ट्री में काम करते थे। 11 जनवरी से वह लापता थे। देवेंद्र के बेटे ने 17 जनवरी को थाना फेस-2 में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मृतक की उम्र 40 साल है।

अन्य खबरें