Noida News : प्लॉट देने के नाम पर 35 लाख रुपए की ठगी, पीड़ित ने पुलिस से मांगा इंसाफ

नोएडा | 1 साल पहले | Jyoti Karki

Google Image | Symbolic Photo



Noida News : सेक्टर-39 थाना क्षेत्र से भूखंड बेचने के नाम पर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। इसको लेकर पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। गाजियाबाद के निवासी विनोद कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उन्होंने सदरपुर कॉलोनी में स्थित एक 1260 वर्ग मीटर के भूखंड को बतासी देवी नामक महिला से खरीदा था। भूखंड को खरीदने के लिए विनोद ने 50 लाख रुपए का सौदा किया था। इसके तहत उन्होंने 35 लाख रुपए रजिस्ट्रेशन के तौर पर दे दिए थे। 

बतासी देवी की मौत के बाद हुआ फर्जीवाड़ा
पीड़ित का आरोप है कि कुछ समय पहले बतासी देवी की मौत हो गई। उन्होंने अपनी वसीयत अपनी बहन प्रकाश देवी के नाम कर दिया। आरोप है कि बतासी देवी की मौत के बाद उनकी बहन प्रकाशी देवी उन्हें प्लॉट नहीं दे रही है और ना तो वह पैसा वापस करने को तैयार है। बल्कि अब उन्होंने उस भूखंड को मोटी रकम में किसी और व्यक्ति को बेच भी दिया है। 

इन लोगों पर मुकदमा दर्ज
पीड़ित विनोद में इस मामले में अशोक कुमार, प्रकाशी देवी, निशिकांत, सरोज कुमार झा और अनिल कुमार बोहरा आदि के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन के लिए नामित लोगों से पूछताछ की जाएगी।

अन्य खबरें