नोएडा में पकड़ा गया हुक्का बार : सपा नेता के दो भतीजे अरेस्ट, अखिलेश यादव के साथ फोटो वायरल

नोएडा | 2 साल पहले | Mayank Tawer

Tricity Today | सपा नेता के दो भतीजे अरेस्ट, अखिलेश यादव के साथ फोटो वायरल



Noida News : नोएडा पुलिस ने मंगलवार को 3 आरोपियों को अरेस्ट किया है। यह तीनों आरोपी नोएडा के सेक्टर-20 में हुक्का चला रहे है। पुलिस ने इनके कब्जे से 2 फ्लेवर्ड हुक्का, 2 चिलम, 6 हुक्का पाईप काले रंग के और एक म्यूजिक बैंड बरामद किए हैं। बड़ी बात यह है कि इनमें दो सगे भाई है। दोनों समाजवादी पार्टी के पूर्व नोएडा महानगर राकेश यादव के भतीजे है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
सेक्टर-20 थाना प्रभारी ने बताया कि बीती रात को सेक्टर-20 थाना पुलिस ने तेज आवाज में म्यूजिक बजाकर डांस करने और हुक्कों का प्रयोग करते हुए रेस्टोरेन्ट संचालक को अरेस्ट किया है। आरोपियों की पहचान विकास यादव पुत्र महेश यादव, उत्तम यादव पुत्र महेश यादव और आमिर पुत्र सादिक के रूप में हुई है। इस मामले में पूर्व सपा महानगर अध्यक्ष राकेश यादव से बातचीत का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया है।

अन्य खबरें