मंथन: नोएडा में आई-युवा संगठन कोरोना से निपटने के लिए सहयोग देगा

नोएडा | 3 साल पहले | Testing

Tricity Today | वेबिनार में संवाद करते अतिथि



कोरोना के कहर से कराह रहे गौतमबुद्ध नगर में हर जागरूक इंसान जरूरतमंदों की मदद में जुड़ा है। स्वयंसेवी संगठन और एक्टिव नागरिक अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। सोशल मीडिया और वेबिनार के जरिए लोगों में जागरूकता फैलाई जा रही है। आज गुरुवार को आइयुवा के तत्वाधान में वेबिनार का आयोजन किया गया। इसमें HRD समूह के अध्यक्ष व आइयुवा के राष्ट्रीय संयोजक हर्ष राज द्विवेदी, आइयुवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह, समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल यादव, फोनरवा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओपी यादव, वरिष्ठ पत्रकार तथा नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष पंकज पाराशर और युवा संघर्ष समिति के अध्यक्ष  रवि ने अपनी बात रखी। 

वेबिनार के आयोजन का मकसद गौतमबुद्ध नगर में कोविड से कराह रही जनता को मदद पहुंचाना था। इसमें यह विमर्श किया गया कि सिविल सोसाइटी महामारी के इस बुरे दौर में कैसे योगदान कर सकती है। हर्ष राज द्विवेदी ने कहा कि यह वक्त की मांग है। हम सब को एक दूसरे का हाथ पकड़ कर मदद करनी होगी। क्योंकि प्रशासन असहाय हो चुका है। साथ ही छोटे हॉस्पिटल को भी आगे आना होगा। ताकि कोविड से पीड़ित मध्यम वर्ग व निम्न वर्ग के मरीजों को भी सस्ती चिकित्सा मिल सके। हर्ष राज द्विवेदी ने नोएडा में एक एसोसिएशन की शुरुआत का प्रस्ताव रखा। इसका शुभारंभ 30 मई 2021को किया जाएगा। यह एसोसिएशन शहर में समाज और लोगों के लिए निस्वार्थ भाव से काम करेगा। 

सपा के पूर्व नेता अनिल यादव ने कहा कि जो लोग कोरोना महामारी से पीड़ित हैं, वो मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं। उनके लिए भी काम करने की आवश्यकता है। वरिष्ठ पत्रकार पंकज पाराशर ने लोगों को जिम्मेदारी का एहसास दिलाते हुए कहा कि, जनता को राजनीतिक भावना से ऊपर उठकर सरकार से सवाल करने चाहिए। ताकि समस्या का समय रहते समाधान किया जा सके और नोएडा को आदर्श शहर के रूप में स्थापित किया जा सके। भविष्य के लिए यह बेहद आवश्यक है। आइयुवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह ने इस वेबिनार का संचालन किया। उन्होंने सभी का धन्यवाद दिया और इस तरह के वेबिनार के लगातार आयोजन पर बल दिया।
sp;

अन्य खबरें