बॉलीवुड में ब्यूरोक्रेट : ग्लैमर्स सनी लियोनी संग रोमांस का तड़का लगाते नजर आएंगे आईएएस अभिषेक सिंह

नोएडा | 7 महीना पहले | Suman Yadav

Google Image | आईएएस अभिषेक सिंह



Noida Desk : यूपी के चर्चित आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह ने नौकरी से इस्तीफा देने के बाद अब अपनी नई पारी की शुरुआत ग्लेमरस दुनिया संग कर दी है। अभिषेक सिंह जल्द बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी के साथ एक रैप सांग में थिरकते नजर आएंगे। इस वीडियो सांग की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इसकी जानकारी खुद अभिषेक सिंह ने एक वीडियो शेयर कर दी है, जिसमें सनी लियोनी भी उनके साथ दिखाई दे रही हैं। 

नवरात्र और दशहरा की बधाई
आईएएस अधिकारी रहे अभिषेक सिंह ने अपने नए गाने की शूटिंग पूरी करने के बाद सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी। उन्होंने सनी लियोनी के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अभिषेक सिंह बिल्कुल अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने जौनपुर के लोगों को नवरात्र और दशहरा की बधाई दी और बताया कि जल्द ही सनी लियानी भी जौनपुर आ रही हैं। 

अभिषेक सिंह ने खुद गाया रैप सांग
आईएएस अधिकारी अभिषेक सिंह जौनपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि जौनपुर के मेरे भाईयो, बहनों और बुजुर्गों, आज का दिन बड़ा शुभ है। हमने अभी अपने रैप वीडियो की शूटिंग पूरी की है, जिसे मैंने खुद गाया है। हमारी कोई थर्ड पार्टी नहीं है। इस गाने में सनी के होने से ग्लैमर और बढ़ गया है और जान आ गई है। मुझे उम्मीद है कि आपको ये गाना पसंद आएगा। 

कौन है आईएएस अभिषेक सिंह
अभिषेक सिंह का एक्टिंग और सिंगिंग की ओर पहले से ही रूझान रहा है। इससे पहले भी वे सिंगर बी पराक के गाने में नजर आ चुके हैं। जिसके बाद उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरीं थीं। 4 अक्टूबर को आईएएस की नौकरी से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि, इस्तीफा मंजूर होने की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, इस्तीफा देने के बाद अब अभिषेक बॉलीवुड में अपना करियर बनाने का प्रयास कर रहे हैं। पिछले दिनों ही उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया था। वे फरवरी 2023 से सस्पेंड चल रहे थे। बता दें कि अभिषेक सिंह के पिता कृपाशंकर भी आईपीएस अधिकारी रह चुके हैं। चाचा यूपी पुलिस में डिप्टी एसपी पद से रिटायर हैं। उनकी छोटी बहन डेंटिस्ट हैं और भाई एमएनसी में जॉब करता है।

सरकारी गाड़ी के साथ फोटो हुआ था वायरल
आईएएस अभिषेक सिंह की 2022 में गुजरात चुनाव के दौरान निर्वाचन आयोग के द्वारा आब्जर्वर के रूप में ड्यूटी लगाई गई। जब उन्होंने सरकारी गाड़ी के आगे फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी थी, जिसके बाद उन्हें निर्वाचन आयोग ने उन्हें 18 नवंबर 2022 को सस्पेंड कर दिया था। इस घटना के बाद वे खासे चर्चा में आए थे। इसके बाद आब्जर्वर पद से हटने के बाद अभी तक उन्होंने नियुक्ति विभाग को कोई सूचना नहीं दी। नियुक्ति विभाग ने उनसे लिखित में जबाव मांगा गया है। 10 अक्टूबर 2022 को नियुक्ति विभाग ने उनका पक्ष मांगा तो इतने लंबे समय तक लापता रहने का उन्होंने कोई उत्तर नहीं दिया। अभिषेक सिंह को योगी सरकार ने 2022 में निलंबित कर वेटिंग में डाल दिया था।   

पत्नी भी आईएएस, बांदा की हैं डीएम
बता दें कि उनकी पत्नी दुर्गा शक्ति नागपाल भी 2010 बैच की आईएएस अधिकारी हैं और वर्तमान में उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की डीएम हैं। छत्तीसगढ़ के रायपुर की रहने वाली दुर्गा शक्ति नागपाल अखिलेश यादव की सपा सरकार के दौरान काफी सुर्खियों में रहीं थीं। नोएडा में उन्होंने खनन माफिया के खिलाफ 2013 में बड़ी कार्रवाई की थी। इसके बाद किसी विवाद के चलते उन्हें अखिलेश सरकार ने सस्पेंड कर दिया था। तब इस मुद्दे पर आईएएस एसोसिएशन ने भी विरोध दर्ज कराया था।

अन्य खबरें