नोएडा से सफर करने वाले ध्यान दें ! गुरुग्राम के ये दो रास्ते आज से हो जाएंगे बंद, जानिए जिला प्रशासन ने क्यों लिया यह फैसला

नोएडा | 3 महीना पहले | Suman Yadav

Google Image | Symbolic Image



Noida/Gurugram News : नोएडा से गुरुग्राम का सफर करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। नोएडा से हजारों लोगों ऑफिस और कंपनियों में काम करने के लिए गुरुग्राम जाते हैं। ऐसे में इन लोगो को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। गुरुग्राम में बारिश होने के कारण जलभराव हो जाता है, इसलिए जिला प्रशासन ने लोगों की सुरक्षा के लिए दो अंडरपास से होकर लोगों की आवाजाही पर शुक्रवार से रोक लगा दी। जिला प्रशासन ने यह कदम लोगों सुरक्षा के लिए उठाया। वहां, पर सुरक्षा गार्ड भी तैनात किए गए है। दोनों अंडरपास के एंट्री प्वाइंट पर बैरीकेड भी लगा दिए है, ताकि कोई वहां प्रवेश न कर सके। 

बरसात में क्यों किया जाता है अंडरपास बंद 
डीसी निशांत कुमार यादव ने बताया ने करीब दो साल पहले तेज बारिश होने की वजह से राजीव चौक के पास बने अंडरपास में जलभराव हो गया था, जिसमे जाने से एक युवक की डूबने से मौत हो गई थी। तब से ही जिला प्रशासन ने मानसून आने के साथ ही राजीव चौक के दो अंडरपास को किसी भी आवाजाही के लिए बंद कर देता है। 

बरसात के बाद खुल जाएंगे रास्ते 
राजीव चौक और सिविल लाइन रोड व सेक्टर 15 का अंडरपास गुरुग्राम के व्यस्ततम चौराहों में से एक है। दोनों अंडरपास जाम से राहत देने के लिए बनाए गए थे, लेकिन बारिश तेज होने के कारण इसमें पानी भर जाता है। जिसमें डूबने से लोगों की जान को खतरा बना रहता है। इसलिए सिविल लाइन रोड से हाईवे सेक्टर-15 के पास से निकालने वाले अंडरपास को भी बंद किया गया है। डीसी निशांत कुमार यादव ने कहा कि अगर किसी और अंडरपास को भी बंद करना पड़ा तो जिला प्रशासन उसको भी लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बंद कर सकता है।

अन्य खबरें