Bigg Boss में पहुंची मनस्वी ममगाई : नोएडा की इस सोसाइटी में रहती हैं मिस इंडिया, निवासियों में उत्साह

नोएडा | 7 महीना पहले | Jyoti Karki

Tricity Today | मनस्वी ममगाई



Noida News : टेलीविजन के बहुचर्चित शो बिग बॉस (Bigg Boss) के दीवानों की कमी नहीं है। बिग बॉस 17 शुरू हुए अभी कुछ दिन ही हुए हैं। इस शो में नोएडा की एक एक्ट्रेस ने घर के अंदर कदम रखा है। बॉलीवुड की फेमस हीरोइन मनस्वी ममगाई ने बिग बॉस 17 में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली है। मनस्वी ममगाई नोएडा के सेक्टर-168 में रहती हैं। वह मूल रूप से उत्तराखंड के कुमांऊ क्षेत्र से आती हैं। वह साल 2010 में मिस इंडिया भी रह चुकी हैं। मनस्वी ममगाई के बिग बॉस में जाने के बाद निवासियों में काफी ज्यादा जोश है। वह उनके बैनर लगाकर उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं। 

नोएडा की इस सोसाइटी में रहती हैं मनस्वी ममगाई 
सेक्टर-168 स्थित गोल्डन पाल्म सोसायटी के अध्यक्ष दीपेंद्र चौधरी ने बताया कि मनस्वी ममगाई कई सालों से उनकी सोसाइटी में रहती हैं। मनस्वी ममगाई साल 2010 में मिस इंडिया रह चुकी हैं। उन्होंने बताया कि मनस्वी मूल रूप से उत्तराखंड कुमाऊं क्षेत्र से बिलॉन्ग करती हैं। लेकिन, अपने करियर के चलते वह कभी मुंबई और दिल्ली एनसीआर में रह रही हैं। उनकी सोसाइटी में रहने वाली मनस्वी के बिग बॉस में जाने के बाद सोसाइटी में काफी ज्यादा उत्साह है। सभी लोग उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं। उनके सपोर्ट के लिए बैनर्स भी लगवाए जा रहे हैं। यह एक बेहद गर्व की बात है कि उनकी सोसाइटी में रहने वाली एक युवती बिग बॉस जैसे प्लेटफार्म में जाकर नोएडा का परचम लहरा रही है। सोसाइटी में सभी को यकीन है कि वह बिग बॉस 17 जीतकर ही वापस लौटेंगी।

कई अवार्ड अपने नाम किये 
मनस्वी ममगाई एक भारतीय मॉडल, अभिनेत्री और रिपब्लिकन हिंदू गठबंधन में भारतीय राजदूत बनीं। उन्होंने फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2010 का खिताब जीता और मिस वर्ल्ड 2010 में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने पहले मिस इंडिया टूरिज्म इंटरनेशनल और मिस टूरिज्म इंटरनेशनल 2008 का खिताब जीता था। 2016 में, मनस्वी रिपब्लिकन हिंदू गठबंधन में भारतीय राजदूत बनीं।

अन्य खबरें